भाजपा में कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि

महराजगंज (रायबरेली): ब्लाक परिसर में मंगलवार को भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मान समारोह का आयोजन किय

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 11:35 PM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 11:35 PM (IST)
भाजपा में कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि
भाजपा में कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि

महराजगंज (रायबरेली): ब्लाक परिसर में मंगलवार को भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही कंबल वितरण कार्यक्रम भी हुआ। कार्यक्रम में विधायक राम नरेश रावत ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही सबसे बड़ी पूंजी है। उनके बूते ही हम देश और प्रदेश में सरकार में है। कार्यक्रम में भाजपा नेता अतुल ¨सह ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ है। भाजपा में ही कार्यकर्ताओं को सबसे ज्यादा सम्मान मिलता है। ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप ¨सह ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य प्रत्येक परिवार को रोजगार एवं योजना से जोड़ना हैं। इस दौरान शरद ¨सह, सरदार फतेह ¨सह, विद्यासागर अवस्थी, दिलीप यादव, भूपेश मिश्रा, राजाराम त्यागी, मातादीन पासी, राजेन्द्र मौर्य, अवधेश मिश्रा, सुधा अवस्थी, सुभन्जय ¨सह, शिवशंकर शुक्ला, आदित्य श्रीवास्तव, पवन साहू, सुनील मौर्य, अमित श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला पंचायत से नाराजगी

सम्मान समारोह में बूथ कार्यकर्ताओं और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जिला पंचायत के विरुद्ध ¨नदा प्रस्ताव पारित करते हुए कहा की क्षेत्रीय विधायक जिला पंचायत का नामित सदस्य होता है। क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों के शिलान्यास पटल एवं उद्घाटन मे क्षेत्रीय विधायक की उपस्थिति व पत्थर पर नाम अंकित किया जाना आवश्यक हैं। मौजूदा समय में ऐसा न किए जाने की कड़े शब्दों मे ¨नदा की गई।

chat bot
आपका साथी