अल्हौरा को हराकर यूथ स्पोर्टिंग क्लब बना विजेता

रायबरेली : शहर के मोती लाल नेहरू स्टेडियम में चल रही डिस्ट्रिक कबड्डी चैंपियनशिप का

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 12:16 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 12:16 AM (IST)
अल्हौरा को हराकर यूथ स्पोर्टिंग क्लब बना विजेता
अल्हौरा को हराकर यूथ स्पोर्टिंग क्लब बना विजेता

रायबरेली : शहर के मोती लाल नेहरू स्टेडियम में चल रही डिस्ट्रिक कबड्डी चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। चैंपियनशिप में महिला वर्ग में यूथ स्पोर्टिंग क्लब रायबरेली विजेता व अल्हौरा को उपविजेता का खिताब मिला। यूथ स्पोर्टिंग क्लब ने अल्हौरा को 35-25 के अंतर से पराजित किया।

इसके अलावां पुरुष वर्ग में फाइनल मुकाबला फिरोज गांधी कालेज रायबरेली व चौधरी क्लब के मध्य खेला गया। इसमें फिरोज गांधी कॉलेज ने चौधरी क्लब को 63-35 स्कोर से परास्त कर शील्ड पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही राज्य स्तरीय टीम के लिए 20 बच्चों का चयन किया गया। कैंप करने के बाद टीम 25 नवंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रवाना होगी। मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी सरवेंद्र ¨सह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। संचालन संजय ¨सह ने किया। कबड्डी संघ के अध्यक्ष एसएस शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापित किया। रेफरी की भूमिका विवेक, हिमांशु, रमेश, दिनेश ने निभानी। इस मौके पर अनुपमा, ज्योति, भाविका, पूजा आदि मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी