सोनिया गांधी का रायबरेली दौरा, आते ही लोगों को निशुल्क उपचार का तोहफा

कांग्रेस की शीर्ष सोनिया गांधी भी आज शाम अपने संसदीय क्षेत्र में आ गई हैं। 14 अप्रैल को केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री जिले में आईं थीं। आते ही लोगों को निशुल्क उपचार का तोहफा दिया।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Tue, 17 Apr 2018 07:07 PM (IST) Updated:Tue, 17 Apr 2018 08:35 PM (IST)
सोनिया गांधी का रायबरेली दौरा, आते ही लोगों को निशुल्क उपचार का तोहफा
सोनिया गांधी का रायबरेली दौरा, आते ही लोगों को निशुल्क उपचार का तोहफा

रायबरेली (जेएनएन)। कांग्रेस की शीर्ष सोनिया गांधी भी आज शाम अपने संसदीय क्षेत्र में आ गई हैं। लगभग एक साल पहले नेहरू नगर में बने आइएमए भवन का उद्घाटन मंगलवार देर शाम सांसद सोनिया गांधी ने भुएमऊ गेस्ट हाउस से किया। आइएमए के पदाधिकारियों ने सांसद को गरीब तबके के लोगों के लिए निशुल्क उपचार के लिए बनी कार्ययोजना से अवगत कराया। उल्लेखनीय है वर्ष 2015-16 में आइएमए भवन के लिए सांसद निधि से दस लाख रुपये मिले थे। इस बजट से दो मंजिला बिल्डिंग बनायी जा रही है। इसका ग्राउंड फ्लोर का हिस्सा बनकर तैयार है। पहली मंजिल पर निर्माण का काम शेष है। जिसके लिए सांसद निधि से दोबारा दस लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। यहां निशुल्क ओपीडी चलाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से भी अनुमति भी ली जा चुकी है।

अक्षय तृतीया पर सोनिया गांधी का कार्यक्रम  -सांसद सोनिया गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बुधवार को विभिन्न कार्यक्रम - सुबह साढ़े आठ बजे भुएमऊ गेस्टहाउस से सोनिया गांधी योजनाओं पर लोकार्पण-शिलान्यास करेंगी। - पौने नौ बजे वे आम जनता से शहर से तीन किमी दूर स्थित भुएमऊ गेस्ट हाउस पर मुलाकात करेंगी। - साढ़े दस बजे मुख्य डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन करने पहुंचेंगी।  - ग्यारह बजे सोनिया और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अनुश्रवण समिति की बैठक में भाग लेंगे। - ढाई बजे दिल्ली प्रस्थान कर जाएंगी।

अब ब्लड बैंक के लिए प्रयास

सांसद द्वारा उद्घाटन किए जाने के बाद यहां हर शनिवार निजी चिकित्सक मरीजों को निशुल्क चिकित्सीय सलाह देंगे। आइएमए के पदाधिकारी की अगुवाई में निशुल्क उपचार की कार्ययोजना तैयार की गई है। आइएमए के सचिव डा मनीष चौहान ने बताया कि ब्लड बैंक बनाने के लिए पिछले कई वर्षों से प्रयास किया जा रहा है। आइएमए भवन लगभग बन चुका है। अब ब्लड बैंक के लिए प्रयास किया जाएगा। हो सकता है इसी बिङ्क्षल्डग में ब्लड बैंक का संचालन किया जाए। इसके लिए कागजी कोरम पूरा कराया जा रहा है।

ऐसा लगा 2019 की रणभेरी बजने लगी

सोनियां गांधी से पहले 14 अप्रैल को केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री जिले में आईं थीं। फिर दो दिन पहले पड़ोसी जिले अमेठी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे पर आए। अब वह भी रायबरेली में हैं।  अब 21 अप्रैल को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के आगमन की भी सूचना आ गई है। ऐसे में लगता है कि सत्ता और विपक्ष ने 2019 की रणभेरी बजने के स्थान का चयन कर लिया है। दोनों के केंद्र बिंदु में रायबरेली ही है। सोनिया गांधी का 2 दिवसीय दौरा करीब 20 माह बाद हो रहा है। शाम 7 बजेभुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचीं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ बैठक करेंगी। जिला कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ भी बैठक है। भुएमऊ गेस्ट हाउस में  शिलान्यास के अलावा विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करेंगी अनुश्रवण समिति की बैठक होगी और पासपोर्ट सेवाकेंद्र का उद्घाटन भी होना है।  दोपहर 1.45 बजे भुएमऊ गेस्ट हाउस जाएंगी। शाम 4.30 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी। 

chat bot
आपका साथी