धीमी रफ्तार से सीवर का कार्य, ब्लैकलिस्ट हो कंपनी

ऊंचाहार विधायक ने रायबरेली-डीह मार्ग की बदहाली पर जिलाधिकारी से मिलकर की शिकायत जल निगम एक्सईएन और पालिका ईओ को 10 दिन में व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Jun 2020 11:53 PM (IST) Updated:Sun, 21 Jun 2020 11:53 PM (IST)
धीमी रफ्तार से सीवर का कार्य, ब्लैकलिस्ट हो कंपनी
धीमी रफ्तार से सीवर का कार्य, ब्लैकलिस्ट हो कंपनी

रायबरेली : अमृत योजना से चल रहे सीवर के कार्य में धीमी रफ्तार शहरियों के लिए मुसीबत बन गई है। डीह मुख्य मार्ग पर खोदाई से बारिश में दलदल बन गया है। बड़े वाहनों की कौन कहे बाइकें तक बमुश्किल से निकल पा रही हैं। ऊंचाहार विधायक ने जिलाधिकारी से मिलकर कार्यदायी संस्था की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। साथ ही कार्य में तेजी नहीं लाने पर फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की बात कही।

ऊंचाहार विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में लगभग 200 से 250 बड़े एवं छोटे नाले जल निकासी के लिए निर्मित है। पिछले दो साल से नाले एवं नालियों की सफाई नहीं करायी गई। इसके चलते पहली बारिश में ही अधिकांश मुहल्लों में जलभराव हो गया। इंदिरा नगर, प्रभू टाउन, देवानंदपुर, छजलापुर, निराला नगर, सत्य नगर सहित लगभग तीन दर्जन मुहल्लों के घरों में सीवर का पानी भर जाता है।

विधायक ने कहा कि गोरा बाजार से 25वीं वाहिनी पीएसी की ओर अमृत योजना से सीवर के लिए रायबरेली-डीह मार्ग पर पांच माह पूर्व कार्य कराया गया। पिछले तीन माह से कांस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा रोड का निर्माण नहीं कराया गया। पूरी रोड तालाब में परिवर्तित हो गई है। यही नहीं आसपास के दो दर्जन मुहल्ले बदहाल हैं। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने ईओ नगर पालिका और एक्सईएन जल निगम को 10 दिन के अंदर व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी