Road Accident in RaeBareli: शादी समारोह से वापस लौटते समय हुआ हादसा, पुलिया फिर पेड़ से टकराई स्‍कॉर्पियो, चार बरातियों की मौत

लालगंज के गांव से फुरसतगंज बरात गई थी। वहां से शुक्रवार को तड़के करीब तीन बजे आठ बराती स्‍कॉर्पियो से घर के लिए निकले। रायबरेली- सुलतानपुर रोड पर मालिन का पुरवा गांव के पास स्‍कॉर्पियो एक पुलिया से टकरा गई। उसके बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई। आसपास के निकल रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना में चार लोगों की मौत हो गई।

By Jagran NewsEdited By: Vivek Shukla Publish:Fri, 26 Apr 2024 11:20 AM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2024 11:20 AM (IST)
Road Accident in RaeBareli: शादी समारोह से वापस लौटते समय हुआ हादसा, पुलिया फिर पेड़ से टकराई स्‍कॉर्पियो, चार बरातियों की मौत
शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। अमेठी जिले में फुरसतगंज से शादी समारोह से वापस लौट रहे स्‍कॉपियों सवार बराती मिल एरिया थाना क्षेत्र के मालिन का पुरवा गांव के पास शुक्रवार को तड़के हादसे का शिकार हो गए। स्‍कॉर्पियो पहले पुलिया और फिर पेड़ से टकरा गई। चार बरातियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लालगंज के गांव से फुरसतगंज बरात गई थी। वहां से शुक्रवार को तड़के करीब तीन बजे आठ बराती स्‍कॉर्पियो से घर के लिए निकले। रायबरेली- सुलतानपुर रोड पर मालिन का पुरवा गांव के पास स्‍कॉर्पियो एक पुलिया से टकरा गई। उसके बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई।

इसे भी पढ़ें- वोटर लिस्‍ट में है नाम तो इन 12 वैकल्पिक पहचान पत्र दिखाकर डाल सकते हैं वोट, नहीं होगी कोई परेशानी

आसपास के निकल रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां लालगंज निवासी पंकज पाल, अजबी का पुरवा निवासी राघवेंद्र यादव, कहरियन का पुरवा निवासी दीपक पाल व अवधेश पाल को चिकित्सकाें ने मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें- दो दिनों से मकान के बाहर नहीं निकले थे मां-बेटे, पुलिस गेट खोलकर घर में पहुंची तो कमरे का नाराज देख हो गई सन्‍न

वहीं कहरियन का पुरवा के मुकेश पाल, अंकुश पाल, ऐहार निवासी बबलू पांडेय, शिवा खेड़ा निवासी प्रमोद कुमार घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। हादसे की सूचना मृतकों के गांव पहुंची तो वहां मातम छा गया। परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवारजन के साथ ग्रामीण सुबह ही जिला अस्पताल पहुंच गए।

मिल एरिया थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि तड़के हादसे की सूचना मिली थी। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतकों के परिवारजन को सूचना दे दी गई है। परिवारजन की ओर से तहरीर मिलने पर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी