हक के लिए एकजुट होकर उठाई आवाज

रायबरेली बिजली विभाग में हुए भविष्य निधि के घोटाले को लेकर अभियंताओं और कर्मचारियों

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Nov 2019 11:35 PM (IST) Updated:Sat, 09 Nov 2019 06:30 AM (IST)
हक के लिए एकजुट होकर उठाई आवाज
हक के लिए एकजुट होकर उठाई आवाज

रायबरेली : बिजली विभाग में हुए भविष्य निधि के घोटाले को लेकर अभियंताओं और कर्मचारियों में जबरदस्त आक्रोश है। लगातार तीन दिन से यहां धरना और प्रदर्शन हो रहे हैं। कर्मचारियों का साफ कहना है कि जब तक उनकी मेहनत की कमाई की सुरक्षा का भरोसा नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

जिले में सात वितरण खंड है। इनमें से ऐसा कोई दफ्तर नहीं रहा, जिनमें नारेबाजी और प्रदर्शन न हुआ हो। वैसे तो अक्सर कर्मचारी और अभियंताओं के संगठन अलग-अलग अपने हक की लड़ाई लड़ते हैं। लेकिन, इस मामले में विभाग के ये दोनों ही एकजुट नजर आ रहे हैं। शहर के सिविल लाइंस स्थित सर्किल ऑफिस में उत्तर प्रदेश जूनियर इंजीनियर संगठन के बैनर तले अभियंताओं ने धरना दिया। संगठन के जिलाध्यक्ष एसपी यादव की अगुवाई में शहर व आसपास के उपकेंद्रों पर तैनात तमाम अवर अभियंता इसमें शामिल हुए। जेई युद्धवीर, हेमंत कुमार, जय प्रकाश आदि मौजूद रहे। उधर, विद्युत वितरण खंड सलोन में बिजली मजदूर संगठन के जिला सचिव स्वप्निल गुप्ता की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन हुआ। इसी तरह शहर के सुपर मार्केट स्थित विद्युत वितरण खंड प्रथम, लालगंज, ऊंचाहार, महराजगंज और डलमऊ में भी विरोध प्रदर्शन हुए। पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलता, तब तक इसी तरह कार्यदिवस पर दो घंटे का प्रदर्शन होता रहेगा।

chat bot
आपका साथी