प्रेक्षक ने जानी बूथों की हकीकत, जांचे अभिलेख

महराजगंज (रायबरेली) लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रेक्षक महराजगंज तह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Apr 2019 12:27 AM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 12:27 AM (IST)
प्रेक्षक ने जानी बूथों की हकीकत, जांचे अभिलेख
प्रेक्षक ने जानी बूथों की हकीकत, जांचे अभिलेख

महराजगंज (रायबरेली) : लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रेक्षक महराजगंज तहसील पहुंचे। वहां पर निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया। चुनाव संबंधी अभिलेखों की जांच कर एसडीएम व तहसीलदार को आवश्यक निर्देश भी दिए। इसके अलावा क्षेत्र के दर्जन भर बूथों की हकीकत भी जानी।

दोपहर करीब 12 बजे प्रेक्षक सिद्धार्थ परदेशी तहसील महराजगंज पहुंचे। सबसे पहले निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर फार्म छह, फार्म सात व फार्म आठ की हकीकत देखी। उन्होंने कार्यालयों में रखे फार्मों का निरीक्षण किया। प्रेक्षक ने एसडीएम शालिनी प्रभाकर व तहसीलदार विनोद सिंह, नायब तहसीलदार राम किशोर वर्मा को निर्देशित किया कि सभी बीएलओ के साथ एक बार बैठक करके उन्हें चुनाव संबंधी दिशा निर्देश भली भांति समझा दिया जाय। इसके बाद उन्होंने कस्बे के आदर्श बूथ राजा चंद्रचूड़ सिंह विद्या पीठ, प्राथमिक विद्यालय पाली, क्रिटिकल बूथ जीआईसी समसपुर हलोर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय ओसाह, भवानीगढ़, गूढ़ा व गांधी विद्यालय बछरावां में बने सभी बूथों का निरीक्षण किया।

डीएम ने भी तैयारियों का लिया जायजा

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने भी तहसील के चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने भी संबंधित अभिलेख देख आवश्यक दिशा निर्देश एसडीएम को दिए। डीएम ने बताया कि चुनावी तैयारियों का जायजा लिया गया है। सब कुछ ठीक पाया गया है। एसडीएम को सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी