महिला से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपित हिरासत में

संसू, खीरों (रायबरेली) : थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने अपने पड़ोस के युवक के खिलाफ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Aug 2018 08:08 PM (IST) Updated:Thu, 23 Aug 2018 08:08 PM (IST)
महिला से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपित हिरासत में
महिला से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपित हिरासत में

संसू, खीरों (रायबरेली) : थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने अपने पड़ोस के युवक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। खीरों पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया है।

महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति कानपुर में प्राइवेट नौकरी करता है। मंगलवार रात वह अपने घर के अंदर सो रही थी। इसी बीच उसका पड़ोसी युवक दीवार फांदकर उसके घर में घुसा और उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। बिजली की रोशनी में पहचान लेने पर शोर मचाया तो युवक जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग गया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार ¨सह ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी