हर्षोल्लास और श्रद्धा से मना प्रकाश पर्व

गुरुद्वारा में आकर्षक ढंग से की गई सजावट कीर्तन कथा सुन हुए निहाल

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 12:34 AM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 12:34 AM (IST)
हर्षोल्लास और श्रद्धा से मना प्रकाश पर्व
हर्षोल्लास और श्रद्धा से मना प्रकाश पर्व

रायबरेली : श्रीगुरुनानक देव का 551वां प्रकाश पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंगलवार को गुरु नानक नगर और फिरोज गांधी गुरुद्वारा को आकर्षक ढंग से सजाया गया।

सुबह हजूरी रागी भाई नितिन दीप सिंह, भाई अशमीत सिंह, ज्ञानी जनक सिंह और ज्ञानी बचित्तर सिंह सुखमनी सेवा सोसायटी ने सुखमनी साहब का पाठ, नितनेम का पाठ किया। प्रसिद्ध रागी भाई साहब भाई सतनाम सिंह हजूरी रागी श्रीदरबार साहिब अमृतसर और ज्ञानी गगनदीप सिंह शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर ने कीर्तन कथा द्वारा सबको निहाल कर दिया। समाज के वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र सिंह मोगा और अवतार सिंह छाबड़ा ने कहा कि श्रीगुरु नानक देव का जन्म 1469 में तलवंडी (शेखपुरा) जो इस समय पाकिस्तान में है और ननकाना साहिब के नाम से प्रसिद्ध है में जन्म हुआ था। उन्होंने संसार में एकता, प्रेम, समता का संदेश दिया। गुरुजी ने अपनी मेहनत की कमाई करके ही जीवन चलाने की प्रेरणा दी थी।

जोगेंद्र सिंह अरोड़ा, त्रिलोचन सिंह मोंगा, गुरमीत सिंह मोगा, परमजीत सिंह गांधी पूर्व सभासद, गुरमीत सिंह तनेजा, त्रिलोचन सिंह नरूला, तेजपाल सिंह मोगा, हरभजन सिंह मोगा, दलजीत सिंह, गुरबख्श सिंह बग्गा, करण दीप सिंह मोगा, सुरेंद्र सिंह बग्गा, भूपेंद्र सिंह मोगा, कमल जीत सिंह बग्गा आदि मौजूद रहे।

एक नजर की खबरें रसूलपुर गांव में स्व<स्हृद्द-क्तञ्जस्>छ पेयजल की किल्लत

सरेनी: रसूलपुर गांव में स्व<स्हृद्द-क्तञ्जस्>छ पेयजल योजना के लिए बनाई गई सौर उर्जा द्वारा संचालित सोलर पंप खराब है। इससे पेयजल का संकट बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इसकी सूचना दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मोटर की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। (संसू)

हादसे में घायल

रायबरेली : इंदिरा नगर में बाइक अनियंत्रित होने से चालक राजेश कुमार घायल हो गया। आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। घायल नेहरू नगर का रहने वाला है। (जासं)

शहीदी तालाब पर कब्जा

सरेनी : शहीदी तालाब पर कब्जा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक 12 लोगों ने अलग-अलग कब्जा कर लिया है। वहीं राजस्व कर्मी चुप्पी साधे हुए हैं। अखिलेश द्विवेदी और कान्हा सिंह ने कहा कि प्रमुख तालाब होने के बाद भी अफसर मौन हैं। लेखपाल गोवर्धन मौर्य का कहना है कि शिकायत मिली है। कब्जों की जांच की जा रही है। (संसू)

chat bot
आपका साथी