रसोई गैस के दाम बढ़ने पर बिफरे कांग्रेसी

जिला महिला कांग्रेस की अगुवाई में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शुक्रवार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Feb 2020 11:47 PM (IST) Updated:Sat, 15 Feb 2020 06:03 AM (IST)
रसोई गैस के दाम बढ़ने पर बिफरे कांग्रेसी
रसोई गैस के दाम बढ़ने पर बिफरे कांग्रेसी

रायबरेली : जिला महिला कांग्रेस की अगुवाई में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। रसोई गैस का दाम बढ़ाए जाने से आक्रोशित कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन को सौंपा।

जिलाध्यक्ष शैलजा सिंह के साथ लगभग एक सैकड़ा महिला और पुरुष कार्यकर्ता दोपहर लगभग 12 बजे जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पहुंचे। शैलजा ने कहा कि पहले प्याज के दाम बढ़ाए। और अब जब दिल्ली चुनाव में भाजपा हारी है तो रसोई गैस का दाम बढ़ाकर उसका बदला लिया जा रहा है। कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर रसोई गैस के बढ़े दाम वापस न लिए गए तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार मुर्दाबाद और सोनिया तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं के नारे भी लगाए गए। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि पहले से ही रसोई का बजट बिगड़ा हुआ है। ऐसे में रसोई गैस का दाम बढ़ाकर सरकार ने जनता के साथ ज्यादती की है। प्रदेश के मुखिया दिल्ली में चुनावी सभा करने गए तो वहां कहा कि दो रुपये किलो चावल देंगे। मगर, उनके प्रदेश में महंगाई किस चरम पर पहुंच गई है। इस ओर उनका ध्यान नहीं जा रहा है। ये सरकार की अवनति का सबूत है। जनता इस तानाशाही को सहन नहीं करेगी। कांग्रेस जनता की आवाज बनकर लगातार महंगाई के मुद्दे को उठाएगी।

इस मौके पर बीना मिश्रा, ममता सिंह, विमला सिंह, आशिया बानों, सुशीला शुक्ला, शुष्मा देवी, रानी, मंजू, परवीन बानो, मुन्नी देवी, बिल्कीस, रेखा विश्वकर्मा, विजय शंकर अग्निहोत्री, राजकुमार दीक्षित, निर्मल शुक्ल, धर्मेन्द्र पाल सिंह, आशीष द्विवेदी, रोहित सिंह, आरके सिंह, अखिलेश मिश्रा, राहुल सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी