लड़के को बुलवा लो, वरना घर खोदकर कुआं बना देंगे..

संसू, परशदेपुर (रायबरेली) : परशदेपुर बाजार में व्यापारियों पर हमले के मामले में डीह पुि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 11:34 PM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 11:34 PM (IST)
लड़के को बुलवा लो, वरना घर खोदकर कुआं बना देंगे..
लड़के को बुलवा लो, वरना घर खोदकर कुआं बना देंगे..

संसू, परशदेपुर (रायबरेली) : परशदेपुर बाजार में व्यापारियों पर हमले के मामले में डीह पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। मामले में अभी तक किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसके उलट, निर्दोषों पर जुल्म ढाने के मामले सामने आने लगे हैं। महिला से अभद्रता और नाबालिग को थाने में बैठाने की शिकायत एसपी से की गई है।

परशदेपुर के अंसार चौक पर गुरुवार को हुए गोलीकांड में घायल मोहम्मद सिकंदर ने आशीर्वाद ¨सह व तीन अज्ञात लोगों पर मुकदमा लिखाया था। पुलिस अभी तक नामजद आरोपी को पकड़ नहीं सकी है। हां, अज्ञात आरोपितों को पकड़ने के लिए निर्दोष लोगों को परेशान करने में जुट गई है। आरोप है कि शुक्रवार रात 11 बजे नगर पंचायत परशदेपुर के वार्ड नंबर आठ मोहल्ला शुक्लाना निवासी नीलम पांडेय पत्नी स्व. रामनरेश पांडेय के यहां डीह थानाध्यक्ष लालचंद्र सरोज सिपाहियों के साथ पहुंचे। आवाज देकर दरवाजा खुलवाया गया। नीलम का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने पहले उनके बेटे के बारे में पूछा, जो कि एक माह से यहां नहीं रह रहा है। उसके बाद घर में रखा सामान तोड़ना शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष से नीलम ने तोड़फोड़ न करने को कहा तो पुलिस अधिकारी ने उसे भी अपमानित किया। घर से निकलकर कहा कि जहां भी तुम्हारा लड़का हो, बुलवा लो वरना घर को खोदवाकर कुआं बनवा दूंगा।

पुलिस का ये चेहरा देखने के बाद पीड़िता दहशत में है। उसने एसपी सुजाता ¨सह को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। इसी मामले में पुलिस गुरुवार रात अटावां गांव के रामधनी के नाबालिक लड़के को थाने ले आई। घरवालों से बताया कि पूछताछ के लिए ले जा रहे हैं, सुबह छोड़ देंगे। सुबह जब घरवाले थान गए तो थानाध्यक्ष ने अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसे थाने से भगा दिया। कहा, तुम्हारे लड़के से कप्तान साहब पूछताछ करेंगी, तभी छूटेगा। जांच के नाम पर आमजन के उत्पीड़न के ऐसे ही कई और मामले सामने आए हैं। सभी पीड़ितों को एसपी से न्याय की उम्मीद है। न तो कहीं तोड़फोड़ की गई और न ही किसी के साथ अभद्रता की गई है। पुलिस जांच कर रही है। नियम कानून को ध्यान में रखकर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

-लालचंद्र सोनकर, थानाध्यक्ष डीह परशदेपुर मामला बेहद गंभीर है। हम आरोपितों की तलाश में लगे हैं। उम्मीद है कि जल्द सफलता मिल जाएगी। मैं परशदेपुर में कैंप कर रहा हूं। ऐसी किसी घटना की सूचना नहीं मिली है।

-राघवेंद्र चतुर्वेदी, सीओ, सलोन

chat bot
आपका साथी