कैशलेन पर लगी कतार, फास्टैग में दिखा सन्नाटा

रायबरेली किसी भी लेन में वाहन लेकर घुस जाने वाले चालक संयमित थे। छह-छह लेन खाली थी ले

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 11:34 PM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 06:08 AM (IST)
कैशलेन पर लगी कतार, फास्टैग में दिखा सन्नाटा
कैशलेन पर लगी कतार, फास्टैग में दिखा सन्नाटा

रायबरेली : किसी भी लेन में वाहन लेकर घुस जाने वाले चालक संयमित थे। छह-छह लेन खाली थी, लेकिन वाहन चालकों ने उन पर जाने की हिमाकत नहीं की। क्योंकि ये लेन फास्टैग की थी। जबकि उन्हें कैश में शुल्क जमा करके निकलना था। रविवार को हाईवे पर पड़ने वाले टोल प्लाजा पर कुछ ऐसा ही नजारा दिखा।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने अपने नेशनल हाईवे के टोल पर फास्टैग लेन पर अमल शुरू कर दिया है। पहले भी यह सुविधा थी, लेकिन इसे अनिवार्य नहीं किया गया था। फिर एक दिसंबर से एक लेन छोड़ कर शेष फास्टैग करना था। गलत लेन में जाने पर दोगुना शुल्क लिया जाना था। लेकिन, इसके बाद 15 दिसंबर तक छूट दे दी गई थी। इसके मोहलत के बीतने के बाद शनिवार की रात 12 बजे के बाद फास्टैग का नियम कड़ाई से लागू हो गया। छह लेन वाले टोल में आने-जाने के लिए एक लेन कैश रखी गई थी। कैश वाली लेन पर ही सबसे अधिक वाहन गुजरे। जबकि फास्टैग लेन पर ज्यादातर समय सन्नाटा रहा। उधर, एनएचएआइ के प्रबंधक (तकनीकि) उत्कर्ष शुक्ल ने कहा कि बेहतर सुविधा के लिए सभी वाहन चालक फास्टैग की सुविधा का लाभ उठाएं।

चुरुवा बॉर्डर टोल पर दिखी सबसे लंबी कतार

रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर सलोन में करहिया के निकट स्थित टोल से 2365 वाहन कैश और 486 वाहन फास्टैग लेन से गुजरे। रायबरेली-बांदा हाईवे पर लालगंज में ऐहार के निकट टोल पर 2200 वाहन चालकों ने टैक्स का नगद भुगतान किया। वहीं 350 वाहन चालकों ने फास्टैग की सुविधा ली। वहीं रायबरेली-लखनऊ हाईवे में चुरुवा बॉर्डर पर स्थित टोल में कैश लेन पर वाहनों की सबसे लंबी कतार दिखी।

अब जरा संभल कर चलिए

कैश देने वाहन चालकों को कैश देना है और फास्टैग में घुस गए तो बिना जुर्माना अदा किए बच नहीं सकेंगे। रविवार को गलत लेन में जाने के कारण करहिया स्थित टोल पर पांच और ऐहार स्थित टोल पर 13 वाहन चालकों से दोगुना शुल्क वसूला गया।

chat bot
आपका साथी