पशु तस्करों से मुठभेड़, 11 गिरफ्तार

रायबरेली सरेनी क्षेत्र में शनिवार की रात पुलिस और अंतरराज्यीय पशु तस्करों के गैंग में म

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 12:59 AM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 12:59 AM (IST)
पशु तस्करों से मुठभेड़, 11 गिरफ्तार
पशु तस्करों से मुठभेड़, 11 गिरफ्तार

रायबरेली : सरेनी क्षेत्र में शनिवार की रात पुलिस और अंतरराज्यीय पशु तस्करों के गैंग में मुठभेड़ हो गई। भागने की फिराक में तस्करों ने पुलिस पर फायर भी किया। गनीमत रही पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद सरगना समेत 11 लोगों को पकड़ लिया गया।

पुलिस अधीक्षक सुनील सिंह ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि सरेनी कोतवाल राकेश सिंह चंद्रमणि खेड़ा चौराहे के पास चेकिग कर रहे थे। तभी एक कंटेनर, एक बोलेरो और एक कार को रोका गया। कंटेनर में 25 मवेशी लदे थे, जबकि कार और बोलेरो में तस्कर सवार होकर आगे रास्ते की रेकी कर रहे थे ताकि पुलिस की नजरों से बचा जा सके। ये तस्कर फतेहपुर से मवेशी लेकर बिहार जा रहे थे।

अंसार है इन सबका सरगना

पकड़े गए गैंग में सुलतानुपर जिले के कूड़वार के पूरे टप्पा पांडेय का पुरवा के राजू पांडेय, गोपीनाथ, पिपरी का नोमान अल्लाह, अमेठी जिले के शिवरतनगंज के दिलावलगढ़ का अलीरजा, नौशाद, हसीब अली, मुसाफिरखाना के जगबारी का संजय सिंह, चौहान बरौनी का मुकेश सिंह, कानपुर नगर के नौबस्ता के मछरिया का सद्दाम, अंसार अहमद, बेगमगंज के हीरामन का पुरवा का मो. सफी शामिल हैं। कानपुर नगर का अंसार अहमद ही इस गैंग को चलाता था।

ट्रेवल्स से किराए पर लेते थे कार

पुलिस के मुताबिक जो अर्टिका कार बरामद हुई है, उसे एक ट्रेवेल्स से किराए पर लिया गया था। गैंग इसी तरह किराए के वाहन लेकर तस्करी में इस्तेमाल करता था। जहां से कार के मालिक और जिस ट्रेवेल्स से उसे लिया गया था, उसका भी पता लगाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी