हत्यारों का मिला सुराग, जल्द गिरेबां तक पहुंचेंगे पुलिस के हाथ

रायबरेली पिछले सप्ताह हुई बैंक आफ बड़ौदा के सहायक प्रबंधक की हत्या की गुत्थी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Jan 2022 11:52 PM (IST) Updated:Mon, 17 Jan 2022 11:52 PM (IST)
हत्यारों का मिला सुराग, जल्द गिरेबां तक पहुंचेंगे पुलिस के हाथ
हत्यारों का मिला सुराग, जल्द गिरेबां तक पहुंचेंगे पुलिस के हाथ

रायबरेली : पिछले सप्ताह हुई बैंक आफ बड़ौदा के सहायक प्रबंधक की हत्या की गुत्थी सुलझती दिख रही है। घटना के पीछे की वजह का पता पुलिस ने लगा लिया है। हत्यारों का सुराग भी मिल चुका है। पुलिस की अब तक की छानबीन में तीन लोगों के नाम सामने आए हैं। जल्द ही खाकी के हाथ इनके गिरेबां तक पहुंच जाएंगे।

कानपुर में चकेरी के भवानीनगर, देहली सुजानपुर निवासी जय प्रकाश पाल यहां बीओबी की डीह शाखा में सहायक प्रबंधक के पद पर तैनात थे। वह मिल एरिया के श्याम नगर में किराए के मकान में रहते थे। यहीं पर 11 जनवरी की रात उनकी गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। 12 जनवरी को वारदात का पता चला था। एसपी श्लोक कुमार ने एसओजी और सर्विलांस समेत चार टीमें छानबीन के लिए लगाई थी। छह दिन की पड़ताल के दौरान पुलिस ने बैंक अधिकारी के करीबियों समेत करीब आधा दर्जन लोगों से पूछताछ की। जय प्रकाश के साथ ही संदिग्धों की भी काल डीटेल रिपोर्ट निकाली गई। घटना स्थल के आसपास लगे सीसी कैमरे खंगाले गए। तब कहीं जाकर पुलिस को सुराग मिला। एक बात तो पूरी तरह से साफ हो गई है कि हत्या के पीछे रुपयों के लेन-देन का विवाद था। पुलिस ने आरोपितों की सारी जानकारी जुटा ली है। उम्मीद है कि जल्द ही इसका राजफाश होगा।

साथ उठने-बैठने वालों ने ही कराई हत्या

अब तक की छानबीन में पता चला है कि बैंक अधिकारी से लखनऊ में भूमि दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लिए गए थे। यह सौदा जय प्रकाश के साथ रोज उठने-बैठने वाले ही करा रहे थे। बाद में रुपयों को लेकर विवाद हो गया। इसी में उनकी हत्या कर दी गई। अभी तक तीन लोगों के नाम सामने आए हैं। कुछ को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है, वहीं फरार आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

मिले हैं अहम सुराग

सहायक प्रबंधक की हत्या के मामले में अहम सुराग मिले हैं। अभी तक तीन लोगों के इस वारदात में शामिल होने का पता चला है। पूछताछ और छानबीन जारी है। शीघ्र हत्याकांड का राजफाश किया जाएगा।

श्लोक कुमार, पुलिस अधीक्षक

chat bot
आपका साथी