सड़क हादसों में आठ लोग घायल

रायरबेली दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए हैं। इसमें एक की हालत गंभीर है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 11:55 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 11:55 PM (IST)
सड़क हादसों में आठ लोग घायल
सड़क हादसों में आठ लोग घायल

रायरबेली : दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए हैं। इसमें एक की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।

पहली दुर्घटना लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर क्षेत्र के सबीसपुर गांव के पास हुई। पास के गांव ब्रहमौली निवासी सुक्खू सड़क पार कर रहा था। तभी ऊंचाहार की ओर से जा रही कार की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी दुर्घटना ऊंचाहार-कानपुर मार्ग पर जमुनापुर चौराहे पर हुई। यहां पर दो बाइकों में हुई भिड़ंत हो गई। जिसमें 7 लोग घायल हुए। जिसमें एक बाइक पर सवार मंजु देवी, मासूम बच्चे अनिल, सुनील, आदित्य निवासी गांव पट्टी तथा दूसरी बाइक पर सवार लालबाबू निवासी बाबूगंज, दिनेश कुमार निवासी तुलापुर और भीम का पुरवा गांव निवासी फूलमती शामिल हैं। सभी घायलों का सीएचसी में इलाज चल रहा है।

chat bot
आपका साथी