आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे अंत्योदय रेल कोच

लालगंज : हमसफर कोचों के बाद आधुनिक रेलकोच कारखाना लालगंज में अंत्योदय कोच भी बनेंगे। इसके लिए तैयारि

By Edited By: Publish:Sun, 15 Jan 2017 11:48 PM (IST) Updated:Sun, 15 Jan 2017 11:48 PM (IST)
आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे अंत्योदय रेल कोच
आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे अंत्योदय रेल कोच

लालगंज : हमसफर कोचों के बाद आधुनिक रेलकोच कारखाना लालगंज में अंत्योदय कोच भी बनेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शीघ्र अंत्योदय कोचों की पहली रैक पटरियों पर दौड़ने के लिए निकाली जाएगी। हमसफर कोचों की तरह अंत्योदय के कोच वातानुकूलित तो नहीं होंगे लेकिन यह अन्य साधारण डिब्बों की अपेक्षा अलग दिखेंगे। इनमें यात्रियों के लिए कई नई सुविधाएं होंगी।

आमतौर पर अनारिक्षत कोच शब्द सुनते ही आठ-दस डिब्बों की लंबी गाड़ी, उनमें फैली गंदगी, प्रत्येक कोच में सीढि़यों तक लटके यात्री, स्टेशन पर रुकते ही पानी के लिए दौड़ लगाते लोगों का चित्र आंखों के आगे घूम जाता है लेकिन अंत्योदय कोचों में ऐसा नहीं होगा। अनारक्षित कोचों की लंबी दूरी की गाड़ी के रूप में अंत्योदय कोच दौड़ाए जाएंगे। वातानुकूलित ट्रेनों के डिब्बों की तरह यह एक दूसरे से जुड़े होंगे। इससे यात्री एक डिब्बे में घुसने के बाद अंदर ही अंदर सभी कोचों में जा सकेगें। हमसफर कोचों की तरह इसे भी अंदर व बाहर बेहतर रंगों से सजाया जाएगा। डिब्बों में ही फिल्टर्ड वाटर की व्यवस्था होगी। इन रैकों में एलएच-फाइव की बोगी लगाई जाएगी। इसमें एयर स्प्रिंग लगे होंगे। निर्धारित संख्या से ज्यादा सवारियां चढ़ने पर साधारण ट्रेनों में आवाज आने लगती है, लेकिन अंत्योदय कोंचो की ट्रेन में ऐसा नही होगा। ज्यादा मुसाफिर चढ़ने पर भी यह डिब्बे दबेंगे नही और आवाज नहीं होगी। एमसीएफ को चालू वित्त वर्ष में दो रैकें बनानी हैं। एक रैक में 22 डिब्बे होंगे। 15 फरवरी तक पहली रैक व 17 मार्च तक दूसरी रैक निकाले जाने की संभावना है।

क्या कहते जिम्मेदार

अत्योदय के कोच आधुनिक सुविधा से लैस होंगे। इसमें पानी की सुविधा होगा। पूरी ट्रेन के कोच एक-दूसरे से कंबाइंड होंगे। एअर स्प्रिंग लगी होंगे जो कोच में शाकर का काम करेंगे। एक रैक में 22 डिब्बे होंगे। आगामी 15 फरवरी तक पहली रैक व 17 मार्च तक दूसरी रैक निकाले जाने की संभावना है।

आरपी शर्मा

सचिव, महाप्रबंधक रेल कोच लालगंज

chat bot
आपका साथी