मंसूरी धान की हो रही खरीद, नहीं बिका एक ¨क्वटल धान

सलोन (रायबरेली): सलोन के धान खरीद के केंद्रों पर मात्र मंसूरी धान की खरीद किए जाने पर लगभग डेढ़ माह

By Edited By: Publish:Wed, 25 Nov 2015 10:48 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2015 10:48 PM (IST)
मंसूरी धान की हो रही खरीद, नहीं बिका एक ¨क्वटल धान

सलोन (रायबरेली): सलोन के धान खरीद के केंद्रों पर मात्र मंसूरी धान की खरीद किए जाने पर लगभग डेढ़ माह बाद भी एक कुंटल धान की खरीद नहीं हो सकी। सलोन क्षेत्र का किसान खेतों में धान की अच्छी ऊपज के कारण हाईब्रिड धान की बुवाई करता है। परन्तु अच्छी उपज के बाद भी क्षेत्र के किसानों को अपना धान व्यापारियों को औने-पौने दाम बेचना पड़ रहा है।

सलोन तहसील क्षेत्र में प्रशासन ने सलोन में तीन, डीह में तीन तथा छतोह में तीन स्थानों पर केंद्र खोले गये है। तहसील क्षेत्र में कुल नौ केंद्र खोले गये है।जिसके बाद क्षेत्र के किसी भी केंद्र पर किसानों की आमद नहीं हुई है। किसानों ने बताया की सलोन क्षेत्र का किसान लगभग 65 फीसद हाईब्रिड धान की बुवाई करता है।जिसके कारण सलोन के मंडी समिति में विपणन शाखा द्दारा खोले गए केंद्र पर विपणन निरीक्षक समेत कर्मचारी एक अदद किसान की बाट जोह रहे है। विपणन निरीक्षक मनीषा ¨सह ने बताया कि केंद्र पर हाईब्रिड धान में 67 फीसद रिकवरी न हो पाने के बाद किसान के हाईब्रिड धान की खरीद नहीं की जा रही है। मंसूरी धान की खरीद ग्रेड ए का मूल्य 1450 रुपए व कामन धान का मूल्य 1410 रुपए निर्धारित किया गया है।

chat bot
आपका साथी