यातायात माह में 13128 चालान, वसूला पौने दो करोड़ जुर्माना

सदर सर्किल कार्रवाई में अव्वल महराजगंज पांचवे नंबर पर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 12:47 AM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 12:47 AM (IST)
यातायात माह में 13128 चालान, वसूला पौने दो करोड़ जुर्माना
यातायात माह में 13128 चालान, वसूला पौने दो करोड़ जुर्माना

रायबरेली : यातायात माह में नियमों का उल्लंघन करने वालों से पौने दो करोड़ रुपये वसूले गए। कुल 13128 चालान किए गए। बावजूद इसके, नियम तोड़ने वाले अभी भी हेलमेट और सीट बेल्ट को लेकर गंभीर नहीं हुए हैं। सदर सर्किल में सबसे ज्यादा 4218 चालान और 70 लाख से ज्यादा जुर्माना वसूला गया। महराजगंज में महज 1910 चालान किए गए और 21.21 लाख रुपये जुर्माना लिया गया। लालगंज में 2095 जुर्माना और 26.31 लाख जुर्माना, डलमऊ में 2118 चालान और 27.21 लाख जुर्माना और सलोन में 2787 चालान और 30.11 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। गौरतलब है कि सदर क्षेत्र में यातायात नियमों को लेकर सबसे ज्यादा जागरूकता कार्यक्रम किए गए। शहर के तकरीबन हर चौराहे पर प्रतिदिन नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाईयां हुईं। इन सबके बाद भी नियमों का उल्लंघन करने वालों की संख्या बहुतायत है। खासकर हेलमेट न लगाने वाले, लग्जरी गाड़ियां जिनमें हूटर लगा है और बिना साइलेंसर वाली बुलेट, इन पर ट्रैफिक पुलिस आवश्यक कार्रवाई नहीं कर पा रही है। यातायात निरीक्षक रेखा सिंह ने बताया कि जिन प्राइवेट गाड़ियों में हूटर लगा मिलेगा, उन पर कार्रवाई के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। तेज आवाज वाली बुलेट की भी शिकायतें आ रहे हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पराली जलाने पर वसूले 15 हजार जुर्माना रायबरेली: तहसील क्षेत्र में पराली जलाने पर कार्रवाई की जा रही है। अब तक कई किसानों से जुर्माना वसूला जा चुका है।

तहसीलदार प्रतीत त्रिपाठी ने बताया कि तहसील क्षेत्र के छह दर्जन गांव के किसानों से 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। प्रधानों व लेखपालों से लगातार क्षेत्र में किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। तहसीलदार ने किसानों से अपील की है कि पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है। वहीं खेतों की उपजाऊ शक्ति भी कमजोर होती है। पराली जलाने के बजाय उसका निस्तारण किया जाए।

chat bot
आपका साथी