पूर्व विदेश मंत्री स्व.राजा दिनेश सिंह की पत्नी नीलिमा सिंह का दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में निधन

दिल्ली के आरकेपुरम -सेक्टर 12 की कोठी नंबर की निवासी नीलिमा कुमारी सिंह की सोमवार शाम तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 04 Feb 2020 05:40 PM (IST) Updated:Tue, 04 Feb 2020 05:40 PM (IST)
पूर्व विदेश मंत्री स्व.राजा दिनेश सिंह की पत्नी नीलिमा सिंह का दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में निधन
पूर्व विदेश मंत्री स्व.राजा दिनेश सिंह की पत्नी नीलिमा सिंह का दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में निधन

प्रतापगढ़, जेएनएन। इंदिरा गांधी की सरकार में विदेश मंत्री रहे स्व. राजा दिनेश सिंह की पत्नी नीलिमा सिंह का मंगलवार को निधन हो गया। प्रतापगढ़ में कालाकांकर रियासत की महारानी नीलिमा कुमार सिंह ने मंगलवार को 95 वर्ष की आयु में दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कालाकांकर रियासत की राजमाता नीलिमा सिंह का दिल्ली में निधन हो गया।

प्रतापगढ़ से पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह के साथ दिल्ली के आरकेपुरम -सेक्टर 12 की कोठी नंबर की निवासी नीलिमा कुमारी सिंह की सोमवार शाम तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की जानकारी मिलते ही कालाकांकर में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

नीलिमा सिंह की बेटी पूर्व कांग्रेस सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह हैं। अब वह भाजपा में हैं। नीलिमा के अंतिम समय में रत्ना सिंह दिल्ली में ही थीं। नीलिमा की अंत्येष्टि बुधवार को हरिद्वार में की जाएगी।

पूर्व विदेश मंत्री एवं कालाकांकर नरेश स्व. राजा दिनेश सिंह की पत्नी नीलिमा कुमारी सिंह को कालाकांर स्टेट के बेल्हा में लोग बहुत प्यार करते थे। उनके पति स्व. दिनेश सिंह ने प्रतापगढ़ के विकास की नींव रखी थी। उन्होंने प्रतापगढ़ को आदर्श जिला बनाने को लेकर यहां ट्रैक्टर फैक्ट्री की स्थापना कराई थी। उनके आदर्शो पर चलकर ही उनकी बेटी राजकुमारी रत्ना सिंह सांसद बनीं। राजा दिनेश सिंह को गरीबों का मसीहा माना जाता था।

नीलिमा कुमारी सिंह पूर्व विदेश मंत्री राजा दिनेश सिंह की पत्नी और महराजा टिहरी की बेटी थीं। उनका अंतिम संस्कार पांच फरवरी को विधि विधान पूर्वक हरिद्वार में किया जायेगा। राजमाता नीलिमा सिंह की सबसे छोटी बेटी राजकुमारी रत्ना सिंह प्रतापगढ़ जिले की तीन बार सांसद रही हैं। वर्तमान में वह भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं। राजमाता की छह पुत्रियां राजकुमारी रेवा, रविजा, राका, रजिता, रेणुका और रत्ना सिंह हैं। राजमाता नीलिमा सिंह के निधन पर प्रतापगढ़ जिले में काफी गहरा शोक है। 

chat bot
आपका साथी