जुमलेबाजों को रोकेगा सपा-बसपा गठबंधन

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़ : सूबे में सपा-बसपा का हुआ गठबंधन दोनों दलों के कार्यकर्ताओं म

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 11:45 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 11:45 PM (IST)
जुमलेबाजों को रोकेगा सपा-बसपा गठबंधन
जुमलेबाजों को रोकेगा सपा-बसपा गठबंधन

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़ : सूबे में सपा-बसपा का हुआ गठबंधन दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में जान फूंक गया है। जिले में दोनों का संयुक्त उत्साह मंगलवार को बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्म दिन समारोह में देखा गया। समारोह में भाषण से लेकर गीतों व नारों तक में लोकसभा चुनाव की तैयारी व सरगर्मी रही।

मुख्य अतिथि पार्टी के मुख्य जोन इंचार्ज राजेश पासी ने कहा कि सपा-बसपा के साथ आने से जुमलेबाजों की नींद उड़ गई है। वे अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उनको फिर से सत्ता में आने से यही गठबंधन रोकेगा। बहन मायावती देश का नेतृत्व करेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से देश की जनता त्रस्त हो चुकी है। आने वाले लोक सभा चुनाव में देश की जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। मीरा भवन के पास आयोजित जनकल्याणकारी दिवस में पूर्व विधायक सदर संजय त्रिपाठी, बसपा के मंडल जोन इंचार्ज दीपचंद्र गौतम, अजय पासी, महेंद्र बौद्ध, राम समाज गौतम के साथ ही सपा जिलाध्यक्ष राम ¨सह पटेल, पूर्व विधायक मुन्ना यादव, जहीरुल हसन अच्छन, इरशाद सिद्दीकी, सादिक अली, अब्दुल जब्बार, संतोष जैन, विजय मिश्र बाबी, रमेश यादव, उमेश पासी, महासचिव संजय सरोज, रानीगंज अध्यक्ष जीतेंद्र मौर्य, राम आसरे आर्य, अधिवक्ता आरडी गौतम, उमा प्रकाश अग्रहरि, मो. गुलफाम खां ने भी विचार रखे। जिलाध्यक्ष बसपा सुशील कुमार गौतम ने कहा कि यह जन सैलाब नया इतिहास लिखने जा रहा है। संचालन अश्वनी राणा ने किया। पार्टी के लोगों ने 63 किलो का केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री का 63वां जन्मदिन मनाया। गरीबों व असहायों की मदद करते हुए उनको उपहार भी दिया।

chat bot
आपका साथी