राम हमारे प्रेरणास्रोत एवं आस्था के प्रतीक : राजवर्धन

श्रीराम मंदिर समर्पण निधि अभियान के क्रम में अयोध्या में मंदिर निर्माण को लेकर वीरेंद्र बहादुर महिला महाविद्यालय मुजाही एवं वीणापाणि शिक्षा मंदिर इंटर कालेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक राजवर्धन सौरभ सिंह ने संचालक सतीश सिंह के नेतृत्व में संग्रह निधि अभियान चलाया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 11:25 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 11:25 PM (IST)
राम हमारे प्रेरणास्रोत एवं आस्था के प्रतीक : राजवर्धन
राम हमारे प्रेरणास्रोत एवं आस्था के प्रतीक : राजवर्धन

संसू, पट्टी : श्रीराम मंदिर समर्पण निधि अभियान के क्रम में अयोध्या में मंदिर निर्माण को लेकर वीरेंद्र बहादुर महिला महाविद्यालय मुजाही एवं वीणापाणि शिक्षा मंदिर इंटर कालेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक राजवर्धन सौरभ सिंह ने संचालक सतीश सिंह के नेतृत्व में संग्रह निधि अभियान चलाया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए प्रचारक राजवर्धन सौरभ सिंह ने कहा कि राम हमारी आस्था के प्रतीक और प्रेरणास्त्रोत हैं, जो प्रत्येक भारतीय के रग-रग में बसे हैं। हम सबके लिए गर्व का विषय है इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बन रहे हैं। विद्यालय संचालक सतीश सिंह ने सभी विद्यार्थियों से मंदिर निर्माण में सहयोग करने का आग्रह किया। इस अवसर प्रिस बर्नवाल, आदर्श सिंह, आदित्य शांडिल्य, विद्यालय प्रबंधक परीक्षित सिंह, प्रधानाचार्य रणजीत सिंह, अरविद सिंह, रवींद्र सिंह, अवधेश मिश्रा, राकेश उपाध्याय, अमरजीत सरोज, स्वतंत्र सिंह मौजूद रहे। राम काज में योगदान सौभाग्य की बात

जासं, प्रतापगढ़ : श्रीराम जन्मभूमि मंदिर समर्पण अभियान जिले में जारी है। गुरुवार को कई स्थानों पर निधि संग्रह का अभियान चला। इस क्रम में नेत्र चिकित्सक डॉ. देवांशु ओझा ने मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पित की। उन्होंने कहा कि यह यह सौभाग्य है कि श्रीराम जन्मभूमि निर्माण में सहभागी बनने का अवसर प्राप्त हो रहा है। सभी के मन में विश्वास था कि एक दिन राम मंदिर अवश्य बनेगा और यह अवसर आ गया है। इसी प्रकार कचहरी में अधिवक्ता शंभू सिंह, राम मिलन शुक्ल, विवेक त्रिपाठी, श्याम प्रताप सिंह, अयोध्या प्रसाद मिश्र, जय प्रकाश मिश्र आदि ने निधि समर्पित की7 अभियान में विभाग प्रचारक प्रतोष, जिला कार्यवाह डॉ. सौरभ पांडेय, अभियान प्रमुख शिव शंकर सिंह, राजन तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता गणेश नारायण मिश्र, रघुवीर प्रसाद उपाध्याय, जिला प्रचार प्रमुख प्रभा शंकर पांडेय, जिला संपर्क प्रमुख शीतांशु ओझा , सह नगर कार्यवाह सर्वोत्तम पांडेय, अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष महेश गुप्ता, महामंत्री मनोज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, योगेश शर्मा आदि रहे।

chat bot
आपका साथी