दोपहर बाद हुई बरसात, गर्मी से मिली राहत

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़ : कई दिनों बाद गुरुवार को शहर में बरसात हुई। इससे जहां गर्मी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Sep 2017 10:57 PM (IST) Updated:Thu, 14 Sep 2017 10:57 PM (IST)
दोपहर बाद हुई बरसात, गर्मी से मिली राहत
दोपहर बाद हुई बरसात, गर्मी से मिली राहत

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़ : कई दिनों बाद गुरुवार को शहर में बरसात हुई। इससे जहां गर्मी एवं उमस से लोगों को काफी राहत मिली वहीं शहर में कई स्थानों पर जलभराव से परेशानी भी हुई। लालगंज, मानधाता व डेरवा क्षेत्र में भी हल्की बरसात हुई। शहर में 62 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।

पिछले कई दिनों से आसमान से आग बरस रही थी। दिन और रात में भी उमस से लोग बेहाल रहे। गुरुवार को दोपहर बाद दिन में लगभग साढ़े 12 बजे अचानक आसमान में बादल दिखे और झमाझम बरसात शुरू हो गई। लगभग दो घंटे की बरसात से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। जीआइसी का मैदान तालाब बन गया। कचहरी में इस कदर जलभराव हो गया कि एक बाइक पर सवार दो लोग नाली में बाइक सहित गिर पड़े। बरसात के पानी के कारण नाली के ऊपर से पानी बह रहा था। उधर एसपी कार्यालय परिसर में सीओ कार्यालय के सामने जलभराव हो गया। इसके साथ ही पुराना मालगोदाम रोड, सिनेमा रोड, पल्टन बाजार, फलमंडी सहित कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वि‌र्श्वनाथगंज प्रतिनिधि ने बताया कि मांधाता क्षेत्र में हल्की बरसात होने से गर्मी एवं उमस से कुछ राहत मिली।

सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान पेक्षक देशराज मीना ने बताया कि शहर में 62 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान 27.4 व न्यूनतम 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

chat bot
आपका साथी