पिस्टल सटाकर बदमाशों ने लूटी बाइक

संसू, प्रतापगढ़ : शहर में मदर अस्पताल के पास सोमवार दोपहर युवक को पिस्टल सटाकर बदमाशो

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 11:13 PM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 11:13 PM (IST)
पिस्टल सटाकर बदमाशों ने लूटी बाइक
पिस्टल सटाकर बदमाशों ने लूटी बाइक

संसू, प्रतापगढ़ : शहर में मदर अस्पताल के पास सोमवार दोपहर युवक को पिस्टल सटाकर बदमाशों ने बाइक लूट लिया। घटना की जानकारी होने पर शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस के पहुंचने तक बदमाश भाग गए थे।

नगर कोतवाली क्षेत्र के टेकार गांव निवासी अभयराज दुबे सोमवार दोपहर लगभग साढ़े ग्यारह बजे बाइक से शहर आ रहे थे। वह दहिलामऊ स्थित मदर अस्पताल के पास पहुंचे थे, तभी दो बदमाशों ने पिस्टल सटाकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद बदमाश बाइक लूटकर धमकी देते हुए भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर सिविल लाइन चौकी इंचार्ज सुशील मिश्र घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।

chat bot
आपका साथी