यातायात माह में एक करोड़ रुपये वसूला जुर्माना

सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए नवंबर महीने में चलाए गए अभियान में पुलिस ने एक करोड़ रुपये जुर्माना वसूल किया। चालान करने के साथ ही यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक भी किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 06:12 PM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 06:12 PM (IST)
यातायात माह में एक करोड़ रुपये वसूला जुर्माना
यातायात माह में एक करोड़ रुपये वसूला जुर्माना

संसू, प्रतापगढ़ : सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए नवंबर महीने में चलाए गए अभियान में पुलिस ने एक करोड़ रुपये जुर्माना वसूल किया। चालान करने के साथ ही यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक भी किया।

अपराध से होने वाली मौतों से अधिक मौतें सड़क हादसों में होती है। जिले में हर साल करीब साढ़े पांच सौ हादसे होते हैं। इसमें लगभग तीन सौ मौतें होती है और करीब इतने ही लोग घायल होते हैं। इन हादसों की मुख्य वजह बाइक सवार लोगों का हेलमेट नहीं पहनना, चार पहिया वाहन सवार का बेल्ट नहीं बांधना, वाहनों की तेज रफ्तार, नशे में गाड़ी चलाना है।

ऐसे में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस रोज वाहनों की चेकिग करती है और यातायात नियमों का पालन न करने वाले लोगों की गाड़ी का चालान करती है। इसके साथ ही हर साल यातायात पुलिस नवंबर महीने में यातायात माह मनाती है। इसके तहत एक नवंबर से 30 नवंबर तक अभियान चलाकर कार्रवाई करती है।

इस अभियान के दौरान पुलिस का पूरा जोर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहता है। इस दौरान पुलिस ने चौराहों पर वाहन चालकों को रोकककर पंफलेट का वितरण किया। स्कूलों में निबध प्रतियोगिता आयोजित की गई।

जिले भर में कई स्कूलों में गोष्ठी करके स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों से अपील की गई कि वह अधिक से अधिक लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। इस दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन न करने वालों की बाइक व चार पहिया वाहन का चालान भी किया।

पुलिस ने खास तौर पर हेलमेट न पहनने, सीट बेल्ट न बांधने, वाहन की तेज रफ्तार होने पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने नवंबर महीने में 8537 वाहनों का चालान करके एक करोड़ दो हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। इसके साथ ही मास्क न पहनने वाले लोगों से भी जुर्माना वसूल किया।

chat bot
आपका साथी