बदमाशों ने ट्रक चालक को मारी गोली

बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार की रात करीब आठ बजे सैवया ईंट भट्ठे के पास एक ट्रक चालक को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस देर रात तक बदमाशों की धर-पकड़ की कोशिश करती रही लेकिन उनका कहीं भी पता नहीं चला।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 11:10 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 11:10 PM (IST)
बदमाशों ने ट्रक चालक को मारी गोली
बदमाशों ने ट्रक चालक को मारी गोली

रानीगंज : बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार की रात करीब आठ बजे सैवया ईंट भट्ठे के पास एक ट्रक चालक को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस देर रात तक बदमाशों की धर-पकड़ की कोशिश करती रही लेकिन उनका कहीं भी पता नहीं चला।

क्षेत्र के भैसौना गांव का रहने वाला अतीक अहमद (35) ट्रक चालक है। वह बाइक से शुक्रवार को प्रतापगढ़ गया था। वहां से शाम लगभग सवा सात बजे घर लौट रहा था। रानीगंज थाना क्षेत्र के सैवया ईंट भट्ठे के पास रात करीब आठ बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे घेर लिया। उस पर ताबड़तोड़ फायरिग कर दी। उसके गिरते ही बदमाश भाग निकले। वहीं फायरिग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को इस घटना की सूचना दी। रानीगंज पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक चालक को आनन-फानन में सीएचसी रानीगंज ले जाया गया। वहां पर डाक्टरों ने देखा कि एक गोली अतीक के सीने में और एक गोली दाहिने हाथ के बांह में लगी है। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अतीक को जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे एसपी (पूर्वी) सुरेंद्र द्विवेदी ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम को निर्देशित किया। सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी के मुताबिक बदमाशों ने फायरिग की, जिसमें अतीक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल होने की वजह से अतीक कुछ ज्यादा नहीं बोल पा रहा था। ऐसे में इस घटना के पीछे के कारण के बारे में कुछ बताया नहीं जा सकता। इस संबंध में जांच की जा रही है। पुलिस को काफी मशक्कत के बाद भी देर रात तक बदमाशों का पता नहीं चल पाया था।

-------- पूर्व प्रधान के बेटे की कोयंबटूर में मौत

संसू,दीवानगंज : कंधई थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव के पूर्व प्रधान के बेटे की तमिलनाडु प्रांत के कोयंबटूर में शुक्रवार शाम लगभग सात बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। नरसिंहपुर गांव निवासी दुर्गेश कुमार (20) पुत्र राजेंद्र प्रसाद रोजी रोटी के सिलसिले में तमिलनाडु प्रांत के कोयंबटूर शहर में रहकर एक स्थानीय फैक्ट्री में नौकरी करता था। शुक्रवार देर शाम लगभग सात बजे उसका शव उसके कमरे में पंखे से लटकता पाया गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान कोयंबटूर में रह रहे रिश्तेदारों ने फोन से दुर्गेश के पिता राजेंद्र को मौत की जानकारी दी। दुर्गेश की मां कर्मादेवी नरसिंहपुर गांव की प्रधान रह चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी