न्यायिक अधिकारी ने जेल का किया निरीक्षण

प्रतापगढ़ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायिक अधिकारी ने गुरुवार को जिला कारागार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 10:22 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 10:22 PM (IST)
न्यायिक अधिकारी ने जेल का किया निरीक्षण
न्यायिक अधिकारी ने जेल का किया निरीक्षण

प्रतापगढ़ : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायिक अधिकारी ने गुरुवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला बैरक, मेस का निरीक्षण किया। महिला बैरक में निरुद्ध महिला बंदियों को उनके अधिकार एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। जेलर को निर्देश दिया कि जिन महिला बंदियों के साथ छोटे बच्चे रह रहे हैं, उन बच्चों को मानक के अनरूप दूध, नाश्ता व खाना दिया जाए। गर्भवती महिला बंदी के स्वास्थ्य की जांच समय-समय पर चिकित्सक से कराए। इस अवसर पर बंदियों को मुफ्त में विधिक सहायता लेने के बारे में जागरूक किया। उन्होंने मुफ्त में विधिक सहायता के पात्र बंदियों को चिन्हित करके सूची जिला प्राधिकरण को उपलब्ध कराने का जेलर को निर्देश दिया। बंदियों को कोविड 19 से बचाव के संबंध में जागरूक किया। उनके साथ जेल विजिटर विश्वनाथ त्रिपाठी भी थे। इस दौरान जेलर डॉ. आरपी चौधरी, डिप्टी जेलर अवधेश प्रसाद राय, डिप्टी जेल सुनील द्विवेदी मौजूद विकास कार्यो की गुणवत्ता पर नजर रखें कार्यकर्ता : विधायक आराधना मिश्रा मोना व सीडब्ल्यूसी सदस्य प्रमोद तिवारी ने गुरुवार को लालगंज नगर स्थित कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। क्षेत्र में जारी विकास योजनाओं की समीक्षा की। कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में जारी विकास योजनाओं की पारदर्शिता पर नजर रखने को कहा। विधायक ने कहा कि रामपुर खास में जारी विकास योजनाओं को गतिशील बनाए रखते हुए विकास के लिए अन्य सभी प्रयास प्राथमिकता से जारी है। कहा कि जनता के विश्वास की ताकत से यहां का विकास सदैव सु²ढ़ नजर आएगा। प्रमोद तिवारी ने कार्यकर्ताओं से कोरोना से बचाव के लिए क्षेत्रीय विधायक मोना द्वारा गांवों में चलाए जा रहे सैनिटाइजेशन अभियान में पारदर्शिता से जुटे रहने को कहा। नेताद्वय लालगंज ब्लाक प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज के संयोजन मे आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक ने अगई सीमा, रामगंज बाजार, अमांवा में भी लोगों से मुलाकात की। इस मौ़के पर भगवती प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, नपं प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बब्लू, पप्पू तिवारी, सिटू मिश्र, मुरलीधर तिवारी, त्रिभु तिवारी, महंथ द्विवेदी, गुडडू द्विवेदी, हृदय नारायण मिश्र, श्रीकांत मिश्र, राजू पांडेय, रामू मिश्र, प्रीतेंद्र ओझा आदि रहे।

chat bot
आपका साथी