पशुओं को दें हरा चारा, गौशाला को बनाएं स्वावलंबी

प्रयागराज मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त मदन वर्मा रविवार को शहर के बराछा स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने मवेशियों के चारे आदि के बारे में जानकारी ली। अधिशासी अधिकारी मुदित सिंह से कहा कि मवेशियों को ठंड से बचने के बेहतर इंतजाम किए जाएं। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पशुओं को हरा चारा दें। गौशाला को स्वावलंबी बनाएं। गौशाला में गोबर गैस प्लांट चालू कराया जाए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Jan 2022 11:08 PM (IST) Updated:Sun, 16 Jan 2022 11:08 PM (IST)
पशुओं को दें हरा चारा, गौशाला को बनाएं स्वावलंबी
पशुओं को दें हरा चारा, गौशाला को बनाएं स्वावलंबी

संवाद सूत्र, प्रतापगढ़ : प्रयागराज मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त मदन वर्मा रविवार को शहर के बराछा स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने मवेशियों के चारे आदि के बारे में जानकारी ली। अधिशासी अधिकारी मुदित सिंह से कहा कि मवेशियों को ठंड से बचने के बेहतर इंतजाम किए जाएं। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पशुओं को हरा चारा दें। गौशाला को स्वावलंबी बनाएं। गौशाला में गोबर गैस प्लांट चालू कराया जाए। संयुक्त विकास आयुक्त के सवाल के जवाब में ईओ ने बताया कि पशुओं को भूसा, चोकर भी दिया जाता है। हरी सब्जियां भी दी जाती है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया, एडीएम सुनील कुमार शुक्ला, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी वीपी सिंह से भी जानकारी ली। इसके बाद संयुक्त विकास आयुक्त अचलपुर वार्ड स्थित रैन बसेरा का जायजा लिए। कहा कि यहां पर अलाव बराबर जलाएं। मास्क व सैनिटाइजर की भी व्यवस्था करें। कहा कि यहां पर अधिक दिनों तक किसी को न रोका जाए। निरीक्षण के दौरान सफाई एवं खाद्य निरीक्षक डॉ. एसके सिंह, राजस्व निरीक्षक लाल बहादुर, राजेश बिद आदि मौजूद रहे। गेहूं खरीद को लेकर किसानों से मांगे गए सुझाव

संवाद सूत्र, प्रतापगढ़ : धान की खरीद के बाद गेहूं खरीद शुरू होगी। हालांकि खरीद शुरू होने में अभी दो माह का समय है, लेकिन शासन ने गेहूं खरीद के संबंध में किसानों से सुझाव मांगा है। पिछले साल गेहूं की खरीद में टोकन आदि को लेकर किसानों को काफी समस्याएं झेलनी पड़ी थी। ऐसे में शासन ने किसानों की सहूलियत के लिए खाद्य अधिकारियों के जरिए सुझाव मांगा है।

धान की खरीद समाप्त होने के बाद से ही गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। हालांकि अभी तक गेहूं खरीद की न तो तिथि निर्धारित हुई है और न ही जिला खरीद अधिकारी नामित किए गए हैं। यह सब शुरू होने में दो माह से अधिक का समय लगेगा। हालांकि शासन ने अभी से ही इस पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। काफी चीजें क्रय नीति में भी शामिल किया जाना है। इसके लिए खाद्य विभाग के अधिकारियों ने किसानों से भी सुझाव मांगा है। विपणन निरीक्षक, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व अन्य किसानों ने भी उनकी प्रतिक्रिया जानने के बाद रिपोर्ट डिप्टी आरएमओ को देंगे। इसके बाद यह रिपोर्ट खाद्य आयुक्त समेत को भेजी जाएगी। डिप्टी आरएमओ अजीत कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सुझाव मांगा गया है। उस पर मंथन हो रहा है।जल्द ही रिपोर्ट शासन में भेजी जाएगी।

chat bot
आपका साथी