जन-जन में उल्लास, आज का दिन खास

जिले का कोना-कोना राम मय हो रहा है। भजन-कीर्तन और अखंड राम चरित मानस का पाठ करने की गांव-गांव तैयारी है। अयोध्या नगरी में मर्यादा पुरुषोत्तम का मंदिर बनने की पावन बेला आने पर बेल्हा का जन-जन आनंदित है। उसके लिए पांच अगस्त का दिन बहुत खास होगा। लोग एक दिन पहले से ही घरों में दिवाली मना रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 05:02 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:23 AM (IST)
जन-जन में उल्लास, आज का दिन खास
जन-जन में उल्लास, आज का दिन खास

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़ : जिले का कोना-कोना राम मय हो रहा है। भजन-कीर्तन और अखंड राम चरित मानस का पाठ करने की गांव-गांव तैयारी है। अयोध्या नगरी में मर्यादा पुरुषोत्तम का मंदिर बनने की पावन बेला आने पर बेल्हा का जन-जन आनंदित है। उसके लिए पांच अगस्त का दिन बहुत खास होगा। लोग एक दिन पहले से ही घरों में दिवाली मना रहे हैं।

एक समय था जब राम मंदिर बनवाने को हर कोने से आवाज उठा करती थी। तब यह आंदोलन के स्वर होते थे, लेकिन अब आनंद के स्वर हैं, रामानुभूति का गुंजन है। रोम-रोम में राम मंदिर बनने की प्रसन्नता है। जिले में लोगों ने बुधवार को दिवाली मनाने की तैयारी की है। दीये खरीद लिए गए हैं। बत्ती बना ली गई है। मंदिर सजा लिए गए हैं। शहर के आदर्श नगर में पूर्व शिक्षाधिकारी श्रीराम मिश्र के बच्चे राम दरबार में एक दिन पहले ही दीये जलाकर उल्लासित दिखे। दहिलामऊ के कुम्हार राकेश कुमार, राजू, शिव प्रसाद के सारे दीये बिक गए। कहीं जाना भी नहीं पड़ा।

--

दीप जलाकर गाई राम की महिमा

जासं, प्रतापगढ़ : अयोध्या में राम मंदिर बनने वाला है। इसके भूमि पूजन की घड़ी आने पर शहर के सिविल लाइन स्थित वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल परिसर राम मय हो गया। भगवान राम की स्तुति करके दीपोत्सव किया गया। इस मौके पर निदेशक राकेश सिंह ने कहा कि बहुप्रतीक्षित राम मंदिर निर्माण का सपना पूरा होना सुखदायक है। प्रधानमंत्री मोदी ने राम भक्तों को अनमोल सौगात दी है। राम उत्सव में रश्मि सिंह, रोशनी सिंह, महजबीन व श्रुति ने आरती उतारी व भजन प्रस्तुत किए। निदेशिका अलका सिह ने सबसे अनुरोध किया कि इस ऐतिहासिक मौके पर दी जरूर जलाएं।

--

भूमि पूजन में गए हंडौर के रामचंद्र

संसू, लालगंज : अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के भूमि पूजन में लालगंज तहसील के हंडौर गांव के राम चंद्र पांडेय भी आमंत्रित किए गए हैं। वह कोलकाता में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक हैं। राममंदिर निर्माण को लेकर कार सेवा तथा संघर्ष अभियान में उनकी प्रभावी भूमिका रही है। युवा अवस्था में ही संघ के प्रचारक के रूप में अपना जीवन सर्मिपत करने वाले पांडेय को अयोध्या बुलाए जाने पर उनके भाई रामकृष्ण पांडेय, विनोद पांडेय, बिदुसार पांडेय, सरसिज तिवारी, प्रधान मनोज सिंह, विक्की पांडेय, राधारमण शुक्ल, डॉ. ओम प्रकाश जायसवाल, देवी प्रसाद मिश्र बेलौरा, सुशील पांडेय, राजेश पांडेय आदि ने इसे आस्था की बड़ी उपलब्धि कहा।

--

केसरिया रंग में रंगा भयहरणनाथ धाम

जासं, प्रतापगढ़ : जिले के भयहरणनाथ धाम में पांच अगस्त का दिन और यादगार होने जा रहा है। मंदिर समिति मुख्य मंदिर के गर्भ गृह के जीर्णोद्धार का कार्य इसी शुभ मुहूर्त में प्रारंभ करेगी। शाम को धाम परिसर में दीये जलाकर दीप यज्ञ किया जाएगा। उत्सव के लिए समाज शेखर की देखरेख में परिसर को केसरिया झंडियों से सजाया गया है।

--

चलता रहा शिलाओं का पूजन

संसू, घुइसरनाथधाम : रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के लिए पूरे वि‌र्श्व में शिला पूजन कार्यक्रम चलकर भले ही अब विराम पर हो, पर क्षेत्र के रैचनपुर ग्राम केदेव स्थान पर नहीं रुका। ग्राम सभा और आसपास के गांव के लोगों द्वारा शिला पूजन किया जाता रहा। मंदिर निर्माण के लिए जन सहयोग से धनराशि भी एकत्र की गई। देह को दान करने की घोषणा कर चुके शिक्षाविद् श्रीनिवास मिश्र का कहना है कि यहां पर लोगों के कष्टों के निवारण के लिए गोमध्या पूजा का वार्षिक आयोजन भी होता रहा। ऐसे में शासन, प्रशासन रैचनपुर में स्थित देवस्थान पर त्रिदेव के साथ देवी-देवताओं का मंदिर बनवाए।

chat bot
आपका साथी