चोरी करने के बाद बदमाशों ने घर में लगा दी आग

पंडित का पुरवा गांव के एक घर में चोरी करने के बाद बदमाशों ने घर में आग लगा दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 11:17 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 11:17 PM (IST)
चोरी करने के बाद बदमाशों ने घर में लगा दी आग
चोरी करने के बाद बदमाशों ने घर में लगा दी आग

संसू, डेरवा : पंडित का पुरवा गांव के एक घर में चोरी करने के बाद बदमाशों ने घर में आग लगा दी। दो घरों के बाहर खड़ी बाइक को भी जला दिया। बदमाशों के इस दुस्साहस से पूरे गांव में दहशत है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जेठवारा थाना क्षेत्र के पंडित का पुरवा (सराय इंद्रावत) गांव निवासी राम दुलारे सरोज पुत्र राम बक्स सरोज अपने पुराने घर के बगल बनाए गए नए मकान में परिवार के साथ रहते हैं। पुराने घर के दो कमरों में बाक्स, गृहस्थी का सामान, गैस सिलेंडर आदि रखा था। बदमाश शुक्रवार रात करीब दो बजे ताला तोड़कर पुराने घर में घुसे और नकद, जेवरात भरा बाक्स बाहर निकालने के बाद घर में आग लगा दी। इसके बाद बदमाशों ने राममूर्ति सरोज पुत्र महारानीदीन सरोज के दरवाजे के सामने बरामदे में खड़ी बाइक में आग लगा दी। आगे जाकर जगतपाल गुप्ता पुत्र भगौती प्रसाद गुप्ता के बरामदे में खड़ी बाइक को भी जला दिया।

उधर, घर से उठ रहे धुएं को देखकर राम दुलारे ने बाहर निकलकर शोर मचाया और जब दरवाजा खोला तो अंदर रखा सामान जल रहा था। गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गया था। इस बीच ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए किसी तरह आग को बुझाया और घटना की सूचना डॉयल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डॉयल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। खोजबीन के दौरान राम दुलारे के बाक्स घर से कुछ दूर राजेंद्र मिश्रा की बाग में मिला। उसमें रखा आठ हजार रुपये, जेवर आदि गायब था। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज डेरवा नागेंद्र सिंह ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने राम दुलारे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

chat bot
आपका साथी