प्रशासनिक धनराशि रोजगार सेवकों को दिया जाए : भूपेश

उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ का कार्यक्रम नगर के अष्टभुजा नगर में हुई। संघ के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश सिंह ने कहा कि संघ को विभिन्न योजनाओं के संपादन की जिम्मेदारी मिली है। इसलिए सभी कार्यो को उनके जॉब चार्ट में शामिल प्रत्येक कार्य की प्रशासनिक मद की धनराशि को ग्राम रोजगार सेवक को दिया जाना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Nov 2020 11:16 PM (IST) Updated:Thu, 19 Nov 2020 11:16 PM (IST)
प्रशासनिक धनराशि रोजगार सेवकों को दिया जाए : भूपेश
प्रशासनिक धनराशि रोजगार सेवकों को दिया जाए : भूपेश

संसू, प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ का कार्यक्रम नगर के अष्टभुजा नगर में हुई। संघ के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश सिंह ने कहा कि संघ को विभिन्न योजनाओं के संपादन की जिम्मेदारी मिली है। इसलिए सभी कार्यो को उनके जॉब चार्ट में शामिल प्रत्येक कार्य की प्रशासनिक मद की धनराशि को ग्राम रोजगार सेवक को दिया जाना चाहिए। प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि सभी को संगठित होकर रहना चाहिए। एकता में बल होता है। कार्यक्रम में संगठन के जिलाध्यक्ष रविसेन सिंह ने नवनियुक्त जिला समन्वयक डॉ. असित कुमार सिंह समेत अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में करुणेश त्रिपाठी, लवलेश संतोष, अरविद, संजय, बृजेश, मनोरमा, फूलकली, प्रभात, अनिल यादव आदि मौजूद रहे। प्रमुख व्यवसायी के निधन पर जताया शोक

संसू, प्रतापगढ़ : शहर के प्रमुख लोहा कारोबारी मदनलाल खंडेलवाल (85) का बुधवार की शाम निधन हो गया। उनके निधन पर सपा के वरिष्ठ नेता संजय पांडेय, इरशाद सिद्दीकी, अभिषेक तिवारी, मनीष पाल सहित सपा कार्यकर्ताओं व व्यापारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। नहीं रहे पूर्व प्रधानाचार्य

जासं, प्रतापगढ़ : कालिका प्रसाद इंटर कालेज मोहनगंज के पूर्व प्रधानाचार्य सत्य देव सिंह नहीं रहे। करीब 75 साल की अवस्था में बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। वह सामाजिक सरोकार से जुड़े रहे। उनके निधन पर तमाम लोगों ने उनके सिविल लाइन आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

--

बसपा अध्यक्ष के पिता के निधन से गमगीन

जासं, प्रतापगढ़ : सदर के पूर्व विधायक संजय त्रिपाठी ने बसपा अध्यक्ष मायावती के पिता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनका कहना है कि बहन जी को शिक्षा से लेकर राजनीति में आगे बढ़ाने में उनके पिता का अहम योगदान रहा है। उनकी कमी बहुत अखरेगी।

chat bot
आपका साथी