25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

संवाद सूत्र गड़वारा अंतू थाना क्षेत्र के पूरे अंती बाजार में पखवारे भर पहले दुकानदार को

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 04:47 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 04:47 PM (IST)
25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

संवाद सूत्र, गड़वारा : अंतू थाना क्षेत्र के पूरे अंती बाजार में पखवारे भर पहले दुकानदार को गोली मारने के मुख्य आरोपित 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, मौके से उसका साथी भाग निकलने में सफल रहा।

अंतू थाना क्षेत्र के परमनाथपुर गांव निवासी इलेक्ट्रानिक दुकानदार काशीराम वर्मा (40) को 19 जुलाई की शाम बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी थी और फरार हो गए थे। जांच के दौरान पुलिस को गांव के ही एक युवक पर संदेह हुआ। तब पुलिस ने इसकी पुष्टि के लिए गोली से घायल काशीराम और उनके परिवार वालों से बात की। कुछ दिनों बाद पुलिस के हिम्मत बढ़ाने पर कांशीराम ने दीपक सरोज उर्फ चीता पुत्र जीतलाल सरोज निवासी परमनाथपुर और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने 27 जुलाई को जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इस बीच सोमवार रात लगभग 11 बजे स्वाट टीम प्रभारी अमरनाथ राय और साथ गड़वारा चौकी इंचार्ज निकेत भारद्वाज, दारोगा बालकिशुन व सुनील कुमार ने फोर्स के साथ अंतू थाना क्षेत्र के शुकुलपुर-ककरहा मार्ग पर खड़े थे। इसी दौरान दीपक सरोज अपने साथी सूरज यादव निवासी पूरे अंती के साथ आता दिखाई पड़ा। बाइक सूरज चला रहा था, पीछे दीपक सरोज बैठा था। सामने अचानक पुलिस को देख वह हड़बड़ा गया और बाइक लेकर भागने का प्रयास किया।

इस बीच ललकारने पर दीपक सरोज ने पुलिस पर तमंचा से फायर कर दिया, हालांकि पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। इसी दौरान हड़बड़ाहट में सूरज ने बाइक मोड़ने का प्रयास किया, इतने में दीपक बाइक से नीचे गिर गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया, लेकिन सूरज मौके से भाग निकला।

पुलिस के अनुसार दीपक ने कबूल किया कि वह अपने इलाके की एक लड़की से प्रेम करता था, जिससे मिलने वह आता-जाता था। काशीराम लड़की से मिलने पर उसके रास्ते में बाधा बन रहा था। काशीराम के ही कहने पर ही लड़की का पिता उसे लेकर परदेश चला गया था। इसी गुस्से में उसने कांशीराम को गोली मारी थी। पुलिस के अनुसार मौके से फरार सूरज के खिलाफ कंधई थाने में लूट का मुकदमा पहले से ही दर्ज है और वह इन दिनों जमानत पर छूटा हुआ है। अंतू एसओ प्रवीण कुशवाहा ने बताया कि गोली मारने के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी