पिता के मिशन को समर्पित बेटी

प्रतापगढ़ : नारी में असीम शक्ति होती है। दृढ़ संकल्प होता है। वह पुरुषों से किसी मायने में कम नहीं ह

By Edited By: Publish:Sat, 01 Oct 2016 12:39 AM (IST) Updated:Sat, 01 Oct 2016 12:39 AM (IST)
पिता के मिशन को समर्पित बेटी

प्रतापगढ़ : नारी में असीम शक्ति होती है। दृढ़ संकल्प होता है। वह पुरुषों से किसी मायने में कम नहीं होतीं। इस बात को चरितार्थ कर रही हैं जगद्गुरु कृपालु परिषद की अध्यक्ष डा. विशाखा त्रिपाठी। वह अपने पिता के कल्याणकारी व भक्ति के मिशन के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं।

उनके द्वारा महिला उत्थान के लिए चलाए गए अनेकानेक कार्यक्रम सरकार के हर मुहिम पर भारी हैं। वह चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो अथवा फिर वृंदावन में चलाए जा रहे विधवा भोज और आश्रम हों, यह सब संस्थान द्वारा महिला उत्थान के लिए निश्शुल्क किए जाते हैं। वैसे तो संस्थान द्वारा हजारों छात्राओं को प्राथमिक शिक्षा से लेकर स्नातक तक की निश्शुल्क शिक्षा ही नहीं बल्कि पाठ्य सामग्री, मौसम के अनुकूल ड्रेस भी दिए जाते हैं। यही नहीं निश्शुल्क अस्पताल समेत संस्थाएं संचालित की जा रही हैं। लड़कियों की निश्शुल्क शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

अपने पिता जगद्गुरु कृपालुजी के आदर्शो पर चल रहीं डा. विशाखा त्रिपाठी को महिला उत्थान के लिए कई ऐसे अवार्ड मिले हैं जो यह साबित करते हैं कि महिला शिक्षा और उत्थान के संदर्भ में कृपालु परिषद की अध्यक्ष पूरे मन से काम कर रही हैं। सरकार व गैर सरकारी संस्थानों द्वारा भी डा. त्रिपाठी को सम्मानों से नवाजा गया है। ओआइयूसीएम कोलंबो द्वारा डाक्टरेट की मानद उपाधि, नेल्सन मंडेला पीस अवार्ड, मदर टेरेसा अवार्ड, राजीव गांधी ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड के साथ ही ऑल इंडिया दलित मुस्लिम मोर्चा के साथ ही दैनिक जागरण ग्रुप द्वारा नारी शक्ति अवार्ड प्रदान किया गया है। डा. त्रिपाठी का कहना है कि महिला सशक्तिकरण का कार्यक्रम चलाकर वे नारी होने का नैतिक धर्म निभा रही हैं। इस आगे भी निभाएंगी।

chat bot
आपका साथी