कृपालु जी की याद में हुई शोक सभाएं

By Edited By: Publish:Mon, 18 Nov 2013 10:21 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2013 10:22 PM (IST)
कृपालु जी की याद में हुई शोक सभाएं

प्रतापगढ़ : आध्यात्म के जरिए जनपद को विश्व पटल पर गौरवान्वित कराने वाले जगद्गुरू कृपालु जी महराज के निधन पर समाज का हर वर्ग मर्माहत है। युवा व्यपारमंडल ने चौक घंटाघर में शोक सभा कर कृपालु जी महराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। रवि गुप्ता ने कहा कि प्रतापगढ़ विदेशों में कृपालु जी के नाम से जाना जाता है। इस मौके पर सुमित, अभय गुप्ता, रवि प्रकाश, राज कुमार, अरुण सोनी, मोनू, रितेश केसरवानी, सूरज आदि रहे। घुइसरनाथधाम प्रतिनिधि के अनुसार असांव में शोक सभा की गई। इस मौके पर आनन्द प्रकाश त्रिपाठी, देवेन्द्र त्रिपाठी, आशुतोष मिश्र, रामप्रकाश मिश्र, रोहित श्रीवास्तव, डा. वीपी यादव, लोकेश पाण्डेय, अरविन्द वर्मा, बुद्धराम सरोज, माता प्रसाद उपाध्याय, रिंकू तिवारी, मगन तिवारी, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, पं. श्रीनिवास मिश्र, केशरी नन्दन शुक्ल, यज्ञनारायण शुक्ल, डा. राममूर्ति मिश्र नयन, फूलचंद्र पाण्डेय आदि ने कृपालु जी महराज के निधन पर शोक व्यक्त किया। घुइसरनाथधाम के महन्थ मयंकभाल गिरि व रामजानकी मंदिर के महन्थ बाबा रामकृपाल दास ने कहा कि कृपालु जी ने अध्यात्म के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य व समाज सेवा का पुनीत कार्य किया। संस्कृत विद्वान डा. हरदेव प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि कृपालु जी के निधन से अध्यात्म के एक युग का अंत हो गया। अधिवक्ता कमलेश मिश्र की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में पूर्व प्रधान रामआसरे वर्मा, वीएल पाण्डेय, अरुण मिश्र, शीतला प्रसाद, विमला तिवारी, अशोक मिश्र ने शोक जताया। सरायसेतन के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि कृपालु जी स्वामी विवेकानन्द की सोच को आगे बढ़ाने का कार्य किया।

जेठवारा प्रतिनिधि के अनुसार कृपालु जी के निधन पर हुई शोक सभा में श्याम बिहारी पाण्डेय, कमला पाण्डेय, जुग्गीलाल, कामता प्रसाद पाण्डेय, अधिवक्ता काशी तिवारी, दुर्गेश सिंह, पिंटू मोदनवाल, रवीन्द्रनाथ पाण्डेय, बदलू पाठक, रामधन गुप्ता, साधुराम यादव, रामजस यादव, राजेश यादव, नंदी यादव आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया। विंदागंज प्रतिनिधि के अनुसार प्रधान रतनमई चंद्रजीत यादव, बैंक प्रबंधक बी राम, राम शरण, आशू, रामचंद्र यादव आदि ने कृपालु जी को महान संत बताया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी