फांसी पर झूला स्नातक का छात्र

By Edited By: Publish:Fri, 05 Jul 2013 06:33 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jul 2013 06:34 PM (IST)
फांसी पर झूला स्नातक का छात्र

प्रतापगढ़ : कंधई थाना क्षेत्र के मनैतापुर गांव में ननिहाल में रह रहा युवक संदिग्ध परिस्थिति में घर से कुछ दूर स्थित आम के पेड़ पर फांसी पर लटक गया। सुबह पेड़ पर लटकता देख लोगों ने परिजनों को सूचना दी। वहां पहुंचे परिजनों ने पेड़ से उसे नीचे उतारा गया, तो उसकी सांसें थम चुकीं थीं।

सुल्तानपुर जनपद के चांदा थाना क्षेत्र के गारापुर निवासी राकेश उर्फ मोनू कंधई थाना क्षेत्र के मनैतापुर निवासी अपने मामा रामजी सरोज के यहां काफी समय से रह रहा था। वह स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। साथ ही जिला मुख्यालय स्थित एक पैथालाजी सेंटर में काम भी करता था। गुरुवार की शाम वह जिला मुख्यालय से लौटकर घर आया और परिजनों के साथ उसने खाना खाया। सभी लोग रात में सोने चले गए। सुबह उसका शव घर से कुछ दूर स्थित नाले के किनारे पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। सुबह उसके शव को मछली मारने गए लोगों ने देखा तो उन्होंने इसकी सूचना गांव में दी। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी वहां एकत्रित हो गए। परिजनों ने उसका दाह संस्कार कर दिया। उसने मौत को क्यों गले लगाया, इसे लेकर परिजन कुछ बोलने से कतरा रहे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी