सड़क हादसे में युवक की मौत, सुखवीर की उजड़ी दुनिया

पूरनपुर नेशनल हाईवे स्थित पिपरिया नवदिया के पास वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी। बाद परिवार में मातम छा गया है। वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Jan 2021 11:23 PM (IST) Updated:Fri, 08 Jan 2021 12:09 AM (IST)
सड़क हादसे में युवक की मौत, सुखवीर की उजड़ी दुनिया
सड़क हादसे में युवक की मौत, सुखवीर की उजड़ी दुनिया

पीलीभीत,जेएनएन: पूरनपुर नेशनल हाईवे स्थित पिपरिया नवदिया के पास वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी। बाद परिवार में मातम छा गया है। वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी रंजीत सिंह की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि बुधवार की रात करीब नौ बजे पुत्र लखविदर सिंह उर्फ लक्खा मोटरसाइकिल से पूरनपुर की तरफ जा रहा था तभी नेशनल हाईवे स्थित पिपरिया नवदिया मोड़ के पास किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे लखविदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक लखविंदर के मामा तरसेम सिंह ने बताया कि लखविदर सिंह उर्फ लक्खा महाराष्ट्र के नादेड़ गुरुद्वारे में सेवा करता था। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था। गांव बंगला मित्रसेन निवासी दीपक सिंह की पुत्री सुखप्रीत कौर से विवाह हुआ था। लखविदर सिंह बुधवार की रात करीब नौ बजे घरेलू सामान खरीदकर बिठौरा से लौट रहा था। जिले में मार्ग हादसों पर अंकुश नहीं लग रहा है। तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले आए दिन मार्ग हादसे के शिकार हो जाते हैं।

दीपक सिंह की पुत्री सुखप्रीत कौर ने भी विवाह को लेकर अपने दिल में तमाम तरह के सपने संजोए थे, लेकिन उसे क्या पता था कि उसके सपने एक झटके से चकनाचूर हो जाएंगे। सुहागन बनने के कुछ दिन बाद ही सुखप्रीत का सुहाग उजड़ गया।

chat bot
आपका साथी