रफ्तार ने निगल ली महिला और युवक की जिदगी

बीसलपुर तहसील क्षेत्र के अलग-अलग मार्गों पर हुई दुर्घटनाओं में युवक और विवाहिता की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 11:19 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 11:19 PM (IST)
रफ्तार ने निगल ली महिला और युवक की जिदगी
रफ्तार ने निगल ली महिला और युवक की जिदगी

पीलीभीत,जेएनएन : बीसलपुर तहसील क्षेत्र के अलग-अलग मार्गों पर हुई दुर्घटनाओं में युवक और विवाहिता की मौत हो गई।

बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम नांद गौटिया निवासी स्वामी शरण अपनी पत्नी अनीता देवी के साथ बाइक से बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में पत्नी की नानी की मृत्यु होने पर जा रहे थे। देवरिया मार्ग पर बाइक जब ग्राम पिपरिया संजरपुर के पास पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रही पुआल भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार पति पत्नी मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्नी के सिर में आई गंभीर चोटों के कारण उसे पुलिस एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने विवाहिता अनीता देवी को मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मृत्यु से उसके पति स्वामी शरण का रो रो कर बुरा हाल है।

इसके अलावा नगर के मुहल्ला बख्तावर लाल निवासी कप्तान सिंह यादव का 26 वर्षीय पुत्र रवि यादव मंगलवार की रात 10:00 बजे लगभग घर से पीलीभीत मार्ग स्थित विनायक बरात घर में बरात में शामिल होने बाइक से गया था। वह केकेएस स्कूल के आगे पहुंचा तभी विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह मार्ग के किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। काफी देर तक मार्ग के किनारे पड़ा रहा रात्रि में जब पुलिस की गाड़ी गश्त करते हुए उधर पहुंची तो उन्होंने बाइक समेत मार्ग के किनारे पर एक युवक को देखा तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिसकर्मियों ने उसके पास रखे कागज से घर का पता कर उसके परिजनों को सूचना दी।

chat bot
आपका साथी