कटान शुरू होने से माíजनल बांध को खतरा

संवाद सूत्र रमनगरा (पीलीभीत) शारदा नदी का जलस्तर कम होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Aug 2019 07:14 PM (IST) Updated:Wed, 21 Aug 2019 07:14 PM (IST)
कटान शुरू होने से माíजनल बांध को खतरा
कटान शुरू होने से माíजनल बांध को खतरा

संवाद सूत्र, रमनगरा (पीलीभीत) : शारदा नदी का जलस्तर कम होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। 9 वीं स्पर के दाएं और बाए तरफ पानी कम होने के बाद नदी सिल्ट छोड़ रही है। कटान पर ब्रेक लग गया है।

साधन सहकारी समिति के सामने जो परकोपाइन बाढ़ खंड की तरफ से बनवाया गया था उस परकोपाइन में अभी तक झाड़ झंकाड़ नहीं डाला गया है। 20 और 21 नंबर स्पर के पास स्थित तीन किसानों के घर की किनारों से शारदा नदी बह रही है। अगर शासन बरसात के समय बचाव कार्य में नहीं किया गया तो बड़ी तबाही मचा सकती है। तीन किसानों के घरों के साथ-साथ माíजनल बांध पर भी खतरा मंडरा रहा है। इससे पहले भी शारदा नदी कटान करते हुए मार्ग सहित बांध का आधा हिस्सा अपनी आगोश में ले चुकी है। इसके बाद विभाग द्वारा जिओ ट्यूब और जिओ बैग लगाकर कटान को रोका गया था। विभाग को यहां सब जानकारी होने के बावजूद भी परकोपाइन की जगह जिओ ट्यूब नहीं लगाया गया। पानी बढ़ने से फिर कटान होने की आशंका है।

chat bot
आपका साथी