तीसरे दिन अच्छी धूप खिलने से मिली राहत

पिछले दो दिनों से लगातार बारिश होने के साथ ही आसमान पर बादल छाए रहे लेकिन बादल छंटने पर खिली धूप ने राहत दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Feb 2019 07:50 AM (IST) Updated:Sat, 09 Feb 2019 07:50 AM (IST)
तीसरे दिन अच्छी धूप खिलने से मिली राहत
तीसरे दिन अच्छी धूप खिलने से मिली राहत

पीलीभीत : पिछले दो दिनों से लगातार बारिश होने के साथ ही आसमान पर बादल छाए रहे लेकिन तीसरे दिन बादल छंटते ही अच्छी धूप खिली। इससे लोगों ने ठंड से काफी राहत महसूस की। वैज्ञानिकों का कहना है कि अब आगे भी मौसम साफ रहने की संभावना है।

राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र ¨सह ढाका के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.8 तथा न्यूनतम 7.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उन्होंने बताया कि अब मौसम साफ रहने की संभावना है। इसलिए अच्छी धूप खिलेगी। फिलहाल आगे बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। गुरुवार की शाम को भी जिले में बारिश हुई थी। आधी रात तक आसमान पर बादल छाए रहे परंतु भोर होने से पहले ही आसमान साफ हो गया था। ऐसे में शुक्रवार को सुबह से ही अच्छी धूप खिली। इससे ठंड का प्रकोप काफी कम हो गया है। लोगों ने कई दिन बाद आज राहत महसूस की है।

chat bot
आपका साथी