पूरी क्षमता से पेराई नहीं कर पा रही चीनी मिल

सहकारी चीनी मिल क्षमता के अनुसार पेराई नहीं कर पा रही है। लगातार तकनीकी खराबी के कारण मिल बंद हो जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Mar 2019 11:42 PM (IST) Updated:Sun, 03 Mar 2019 11:42 PM (IST)
पूरी क्षमता से पेराई नहीं कर पा रही चीनी मिल
पूरी क्षमता से पेराई नहीं कर पा रही चीनी मिल

पूरनपुर (पीलीभीत) : सहकारी चीनी मिल क्षमता के अनुसार पेराई नहीं कर पा रही है। लगातार तकनीकी खराबी आने से किसानों के सामने पिछली बार की तरह स्थिति खड़ी हो सकती है। चीनी मिल प्रबंधन एक बड़े रकबा में खड़े गन्ने की पेराई कैसे कर सकेगी इस पर सवालिया निशान लग रहे हैं। उच्चाधिकारी भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके चलते किसानों की बेचैनी बढ़ती जा रही है।

सहकारी चीनी मिल की मरम्मत का हाल अब तक दिन किसानों के सामने आ रहा है। चीनी मिल में आए दिन तकनीकी खराबी आने से किसान कराह उठे हैं। चीनी मिल परिक्षेत्र में अभी एक बड़े रकबे में किसानों को गन्ना खड़ा खड़ा है। बार बार मिल के बंद होने से किसान काफी परेशान है। जिस क्षमता से मिल को पेराई करनी चाहिए थी उस हिसाब से पेराई नहीं हो पा रही है। किसानों का आरोप है कि चीनी मिल में पिछली सीजन में अचानक सल फाइटर टैंक गिर गया था। इससे उन्हें अपने वाहनों से गन्ना लेकर अन्य चीनी मिलों को जाना पड़ा था। शुरू में मिल प्रशासन ने गन्ने की ढुलाई का भाड़ा दिए जाने की बात कही थी लेकिन बाद में नहीं मिला। किसानों ने दिक्कत को लेकर गन्ना औने पौने दामों में बिक्री कर दिया था। इस बार भी कुछ ऐसा ही लग रहा है। किसान चीनी मिल से जुड़े कुछ बड़े सेंटरों के डायवर्जन की मांग कर रहे हैं लेकिन मिल प्रबंधन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

chat bot
आपका साथी