प्रभारियों पर कार्रवाई के बाद धान खरीद में आई तेजी

धान खरीद का लक्ष्य प्रत्येक क्रय केंद्रों को प्रशासन की ओर से दिया गया है लेकिन अभी भी क्रय केंद्रों पर कछुआ गति से धान की खरीद की जा रही है। नेफैड संस्था का क्रय केंद्र बाजारगंज में स्थापित किया गया है। यहां के केंद्र प्रभारी को धान की खरीद में अनियमितता बरतना भारी पड़ गया। इस संस्थान के तीन केंद्र प्रभारियों को जेल भेजा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 01:34 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 01:34 AM (IST)
प्रभारियों पर कार्रवाई के बाद धान खरीद में आई तेजी
प्रभारियों पर कार्रवाई के बाद धान खरीद में आई तेजी

पीलीभीत,जेएनएन : धान खरीद का लक्ष्य प्रत्येक क्रय केंद्रों को प्रशासन की ओर से दिया गया है, लेकिन अभी भी क्रय केंद्रों पर कछुआ गति से धान की खरीद की जा रही है। नेफैड संस्था का क्रय केंद्र बाजारगंज में स्थापित किया गया है। यहां के केंद्र प्रभारी को धान की खरीद में अनियमितता बरतना भारी पड़ गया। इस संस्थान के तीन केंद्र प्रभारियों को जेल भेजा गया है। इससे क्षेत्र में लगे अन्य एजेंसियों के क्रय केंद्र प्रभारियों ने धान की खरीद में गति पकड़ी है। इससे किसान खुश है। किसानों का मानना है कि इस बड़ी कार्रवाई के कारण खून पसीने से पैदा की गई धान की फसल का उनको समर्थन मूल्य अब सुगमता से मिल सकेगा। कई जगह क्रय केंद्रों पर धान खरीद की जा रही है और कुछ किसान अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे है। किसानों ने बताया कि कई दिन से क्रय केंद्र पर धान लेकर आए हुए हैं। केंद्र प्रभारियों द्वारा टरका दिया जाता है, लेकिन इस बड़ी कार्रवाई के कारण अब धान की खरीद की जा रही है।

धान बिक्री के लिए कई कई दिन तक क्रय केंद्र पर ही रुकना पड़ रहा है। प्रशासन की सख्ती दिखानी चाहिए। क्रय केंद्रों पर बारदाना, उठान जैसी समस्याएं भी हैं उनको भी दुरुस्त कराया जाए।

भूपसिंह किसान

प्रशासन को पहले ही प्रभावी कदम उठाकर किसानों के धान की खरीद न करने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी। धान क्रय केंद्र पर तुल रहा है जिससे मैं संतुष्ट हूं।

अनुज सिंह किसान कई दिनों क्रय केंद्रों पर पहुंच कर धान की बिक्री करने की बात कह रहा था, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं। धान बिक्री की बात हो गई है अब लग रहा है कि समर्थन मिल मिल सकेगा।

संजय मिश्र किसान

दो दिन से क्रय केंद्र पर धान की बिक्री करने के लिए रूका हुआ हूं। काफी मुश्किल आ रही है। अब टोकन मिल गया है। धान की खरीद हो जाए इसका इंतजार कर रहा हूं।

गुरमेज सिंह किसान

chat bot
आपका साथी