धान खरीद नीति का विरोध करेंगे राइस मिलर्स

उत्तर प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन की बैठक में सरकार की धान खरीद नीति की जमकर आलोचना की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 12:07 AM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 12:07 AM (IST)
धान खरीद नीति का विरोध करेंगे राइस मिलर्स
धान खरीद नीति का विरोध करेंगे राइस मिलर्स

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन की बैठक में सरकार की धान खरीद नीति की जमकर आलोचना की गई। मिल मालिकों ने कहा कि सरकार को उनकी समस्याओं की तो जैसे ¨चता ही नहीं है। धान खरीद नीति का शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया जाएगा। प्रथम चरण में धरना, प्रदर्शन होगा। इसके बाद भी अगर सरकार का रवैया नहीं बदला तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं।

शनिवार को उपाधि महाविद्यालय चौराहा के निकट स्थित एक होटल के सभागार में हुई बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए राइस मिलों के संचालकों ने सरकारी नीति की आलोचना करते हुए कहा कि राइस मिलर्स की समस्याएं जब तक दूर नहीं कर दी जातीं, तब तक लगातार विरोध किया जाना चाहिए। सरकार की गलत नीतियों के कारण ही राइस मिलों पर संकट छाया हुआ है। बैठक में कुछ लोग हड़ताल के पक्ष में तो अनेक लोग हड़ताल नहीं करने का सुझाव दिया। अंत में सर्वसम्मति से यही तय हुआ कि पहले तो धान खरीद नीति का विरोध करते हुए शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा। फिर भी सुनवाई नहीं हुई तो अंतिम विकल्प के तौर पर राइस मिलों में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्र व प्रदेश महामंत्री विनय शुक्ला ने कहा कि एसोसिएशन की कुछ प्रमुख मांगें हैं, सरकार का ध्यान उनकी ओर दिलाया गया है। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सभी राइस मिलर्स एकजुट होकर आंदोलन करेंगे। बैठक में एसोसिएशन के प्रदेश चेयरमैन रमाकांत मोदी, प्रदेश कोषाध्यक्ष पीडी अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अजमेर ¨सह छीना, पीलीभीत इकाई के अध्यक्ष सुनील कुमार अग्रवाल, सचिव दिलीप कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल समेत अन्य राइस मिलर्स ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अश्वनि अग्रवाल ने किया।

chat bot
आपका साथी