दिनदहाड़े किशोरी से दुराचार का प्रयास

गांव के समीप दोपहर में शौच को गई किशोरी को गांव के ही आरोपित ने पकड़ कर दुराचार का प्रयास किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 10:58 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 10:58 PM (IST)
दिनदहाड़े किशोरी से दुराचार का प्रयास
दिनदहाड़े किशोरी से दुराचार का प्रयास

पूरनपुर (पीलीभीत) : गांव के समीप दोपहर में शौच को गई किशोरी को गांव के ही आरोपित ने बुरी नीयत से दबोचकर उससे दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। शोर शराबा करने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी शनिवार 11 बजे गांव के ही किनारे शौच को गई हुई थी। पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के ही आरोपित ने किशोरी को बुरी नियत से दबोच लिया। आरोपित उसे खींचता हुआ पास के गन्ने के खेत में ले गया, वहां जाकर आरोपित किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बचाने के लिए किशोरी काफी देर तक आरोपित से संघर्ष करती रही। किशोरी के शोर शराबा करने पर अपने आप को फंसता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। घर पहुंच कर पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। किशोरी ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की। हल्का इंचार्ज दीपचंद ने बताया घटना की जानकारी तो मिली है। अभी बाइक पर हूं। थाना पहुंचकर घटना के बारे में बताऊंगा।

chat bot
आपका साथी