राम मंदिर समर्पण निधि के लिए निकाली रैली

श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जागरूकता रैली निकाली। बाद में घर-घर जाकर मंदिर निर्माण के लिए धन एकत्र किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 11:49 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 11:49 PM (IST)
राम मंदिर समर्पण निधि के लिए निकाली रैली
राम मंदिर समर्पण निधि के लिए निकाली रैली

पीलीभीत,जेएनएन : श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जागरूकता रैली निकाली। बाद में घर-घर जाकर मंदिर निर्माण के लिए धन एकत्र किया।

निधि संग्रह अभियान के तहत राम मंदिर निर्माण के लिए धनराशि एकत्र करने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से जुटे हुए हैं नगर के अलावा पूरे तहसील क्षेत्र में निधि संग्रह की जा रही है। कार्यकर्ताओं ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के गेट से निधि संग्रह जागरूकता रैली निकाली। बाद में डोर टू डोर जाकर राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया। इस अभियान में निधि संग्रह के पालक अधिकारी डा. रवि शरण सिंह चौहान , सह विभाग कार्यवाह भद्र पाल गंगवार, मनीष जिला प्रचारक ,राजेश चंद्र सह जिला कार्यवाह, मुकेश जिला बौद्धिक प्रमुख ने विशेष सहयोग किया। इसके अलावा महिला इकाई की अर्चना सिंह चौहान, डॉ. आस्था अग्रवाल, कविता गंगवार मीरा सक्सेना महिलाएं शामिल हैं। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के आचार्यों ने डोर टू डोर जाकर मंदिर निर्माण के लिए धन जुटाया।

इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुहल्ला दुबे में राममंदिर निर्माण के लिए राशि एकत्र की। संग्रह टोली प्रमुख रामसरन वाल्मीकि ने नेतृत्व किया। टोली में प्रमुख रूप से भाजपा नेता विवेक वर्मा,शिवेंद्र नाथ शुक्ल,रामसरन वाल्मीकि,मनोज गुप्ता,अशोक दीक्षित ,प्रसून तिवारी,उमाशंकर श्रीवास्तव शामिल थे।

डॉक्टरों ने विधायक को सौंपी संग्रह निधि

पूरनपुर : भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर डाक्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी भी आगे आए हैं। उन्होंने आपसी सहयोग से एकत्र की गई समर्पण राशि का चेक विधायक बाबूराम पासवान को सौंपा। नगर के समस्त चिकित्सकों ने ग्रेजुएट डाक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. दिनेश गुप्ता के नेतृत्व में एकत्र होकर सहयोग राशि एकत्र की। इस मौके पर डा. राजेश अग्रवाल, डा. तेज बहादुर सिंह, डा. टीएन सिंह, डा. प्रशांत गुप्ता, डा. प्रवीण गुप्ता, डा. अनुभव गुप्ता, संजीव गुप्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी