नागरिकता कानून देश के लिए जरूरी :वरुण

सांसद वरुण गांधी ने बार्डर क्षेत्र की एक दर्जन से अधिक गांवों में जनसभाएं कर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी। नागरिकता संशोधन कानून देश के लिए बेहद जरूरी बताया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Dec 2019 12:41 AM (IST) Updated:Sat, 21 Dec 2019 06:06 AM (IST)
नागरिकता कानून देश के लिए जरूरी :वरुण
नागरिकता कानून देश के लिए जरूरी :वरुण

संसू, रमनगरा (पीलीभीत) : सांसद वरुण गांधी ने बार्डर क्षेत्र की एक दर्जन से अधिक गांवों में जनसभाएं कर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी। नागरिकता संशोधन कानून देश के लिए बेहद जरूरी बताया। कहा कि नागरिकता कानून के तहत बंगाली समाज के लोगों का और वोट बैंक बढ़ जाएगा। नेपाल सीमा से सटे गांव सेल्हा, सुंदरनगर, पुरैना ता. महाराजपुर, मटैयालालपुर, रमनगरा, महाराजपुर, नौजल्हा, कुतिया कवर, बूदीभूड़ आदि गांवों में पहुंचे। उन्होंने रमनगरा पुलिस चौकी के पास सभा के दौरान कहा कि देश के लिए नागरिकता संशोधन कानून बेहद जरूरी है, इससे देश को काफी मजबूती मिलेगी। कहा कि अभी तक जिन लोगों को नागरिकता नहीं मिली थी उन लोगों को नागरिकता मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बार्डर क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए कई प्रकार की योजनाएं प्राथमिकता के साथ चला रही है। लोग बढ़चढ़ कर योजनाओं का लाभ लें। अगर कोई समस्या आ रही है तो उन्हें अवगत कराएं जिससे वह प्राथमिकता के साथ उसका निराकरण करा सकें। इस मौके पर सचिव कमलकांत, राजू आचार्य, नंद गोपाल बैरागी, मृत्युजंय सरकार, गौतम विश्वास मौजूद रहे।

जमुनियां खास: भाजपा सांसद वरुण गांधी ने जनसभाओं को संबोधित किया और जनता की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने पीलीभीत जिले से घर जैसा रिश्ता होने की बात कही। वरुण गांधी सुबह दस बजे के बाद जमुनियां खासपुर चौराहा पर जब पहुंचे तो उपस्थित लोगों ने फूलमालाएं डालकर स्वागत किया। बाद में वह लक्ष्मीपुर देवी स्थान, दयालपुर, नवदिया सुखदासपुर, मंदिर पिपरिया संतोष बाजार, करेलिया, दुर्गा मां मंदिर, मल्लपुर एवं मैनापुर में जनसभाओं को संबोधित किया। कहा कि इस देश को हमने मां माना है। मां के साथ कोई गद्दारी नहीं कर सकता। अगर किसी पर अन्याय हुआ तो वह दीवार की तरह आपके साथ खड़े रहेंगे। इस दौरान उनके साथ कमलकांत, अशोक राजा, राजू आचार्य, प्रवक्तानंद, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, बीनू वाजपेयी, रितुराज पासवान, मोहन मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी