रसूला गांव के आसपास घूम रहा तेंदुआ

अमरिया तहसील क्षेत्र में लगातार तेंदुए की चहलकदमी जारी है। दो दिन से रसूला गांव के पास कब्रिस्तान के निकट तेंदुए का मूवमेंट बना है जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इससे पहले सूरजपुर गांव के इर्द गिर्द तेंदुए को चहलकदमी करते देखा गया था। काफी समय तक तेंदुए पैरी फार्म के पास से लेकर श्मशान घाट तक घूमता रहा था। शिकार की तलाश में कई मर्तबा फार्म हाउस की चहारदीवारी फांद कर अंदर तक घुस चुका है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 12:06 AM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 12:06 AM (IST)
रसूला गांव के आसपास घूम रहा तेंदुआ
रसूला गांव के आसपास घूम रहा तेंदुआ

पीलीभीत,जेएनएन : अमरिया तहसील क्षेत्र में लगातार तेंदुए की चहलकदमी जारी है। दो दिन से रसूला गांव के पास कब्रिस्तान के निकट तेंदुए का मूवमेंट बना है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इससे पहले सूरजपुर गांव के इर्द गिर्द तेंदुए को चहलकदमी करते देखा गया था। काफी समय तक तेंदुए पैरी फार्म के पास से लेकर श्मशान घाट तक घूमता रहा था। शिकार की तलाश में कई मर्तबा फार्म हाउस की चहारदीवारी फांद कर अंदर तक घुस चुका है। ग्रामीणों की सतर्कता के चलते तेंदुआ शिकार करने में कामयाब नहीं हुआ। शोर-शराबा करने पर जंगल में चला गया था। स्थानीय लोगों की मांग पर सूरजपुर गांव में वन विभाग की ओर से दो पिजरे लगाए गए। हालांकि तेंदुआ पिजरों के पास नहीं पहुंचा। अचानक तेंदुए ने मूवमेंट बदलकर रसूला गांव की तरफ रुख कर लिया। दो दिन से एक ही स्थान पर तेंदुए का मूवमेंट मिल रहा है। वन विभाग की ओर से निगरानी टीम तेंदुए की लोकेशन में लगी है। वन दारोगा सोनी सिंह, शैलेंद्र कुमार, चेतन कुमार ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर तेंदुए को लेकर सतर्क किया। खेतों में आग न जलाने के लिए जागरूक किया गया। काफी समय से जंगली जानवरों को लेकर दहशत है। नदी किनारे आसपास आबादी तक तेंदुआ के पगचिह्न दिखाई देते हैं, जिससे दहशत रहती है। अकेले खेतों पर जाने में खतरा बना रहता है।

बंकिम चंद बाघों से इतना खौफ नहीं है लेकिन तेंदुए से अधिक दिक्कत है। वह पेड़ों पर चढ़ जाता है, जिससे खतरा रहता है। कभी भी हमलावर हो सकता है। इससे पहले भी तेंदुआ गांव के नजदीक कब्रिस्तान में छिप जाता था।

राम सिंह लंबे समय से कभी तेंदुआ तो कभी की दहशत के बीच काम करना पड़ता है। पिजरों के पास न जाकर तेंदुए ने अपना रुख दूसरी तरफ कर लिया है। काफी दिनों से तेंदुआ इस क्षेत्र में अपनी दहशत कायम किए हुए है।

परमजीत सिंह

chat bot
आपका साथी