महिला शिक्षक ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दस हजार का सौंपा चेक

पुष्प इंस्टीट्यूट की शिक्षिका आरीना खान ने केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दस हजार का चेक दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Aug 2018 10:54 PM (IST) Updated:Mon, 27 Aug 2018 10:54 PM (IST)
महिला शिक्षक ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दस हजार का सौंपा चेक
महिला शिक्षक ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दस हजार का सौंपा चेक

पीलीभीत : पुष्प इंस्टीट्यूट की शिक्षिका आरीना खान ने केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दस हजार रुपये का चेक जिलाधिकारी डॉ.अखिलेश कुमार मिश्र को सौंपा। डीएम ने कहा कि केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए मानवीय आधार पर स्वेच्छा से दान करें, जिससे जरूरत का सामान बाढ़ पीड़ितों को मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि केरल में बाढ़ से भारी तबाही हुई है। करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। इस तबाही से निपटने के लिए लोग सहायता देने के लिए आगे आएं। जिलाधिकारी ने आरीना के कार्य की सराहना की। शिक्षिका आरीना का कहना है कि ¨हदुस्तानी होने के नाते उनका फर्ज था कि केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता करें। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता कलीम अतहर खां, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.इंद्रजीत प्रजापति समेत कई लोग मौजूद रहे।

अधिकारियों और कर्मचारियों से सहयोग की अपील

जिलाधिकारी डॉ.अखिलेश कुमार मिश्र ने सरकारी अधिकारियों तथा कर्मचारियों से आह्वान किया है कि वह केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए स्वेच्छा से अंशदान अवश्य करें। मुख्य विकास अधिकारी विजय कृष्ण भागवत ने विकास विभाग के अधिकारियों से योगदान करने का आग्रह किया है।

chat bot
आपका साथी