दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा में खूब उड़ा गुलाल

दुर्गा पूजा पंडालों में शारदीय नवरात्र उत्सव के समापन पर धूमधाम के साथ प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकाली गई। विसर्जन यात्रा में शामिल तमाम भक्त एक दूसरे पर गुलाल उड़ाते और भजनों की धुनों पर थिरकते हुए चल रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Oct 2019 07:48 PM (IST) Updated:Tue, 08 Oct 2019 07:48 PM (IST)
दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा में खूब उड़ा गुलाल
दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा में खूब उड़ा गुलाल

जागरण संवाददाता, पीलीभीत : दुर्गा पूजा पंडालों में शारदीय नवरात्र उत्सव के समापन पर धूमधाम के साथ प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकाली गई। विसर्जन यात्रा में शामिल तमाम भक्त एक दूसरे पर गुलाल उड़ाते और भजनों की धुनों पर थिरकते हुए चल रहे थे। देवहा नदी के ब्रह्मचारी घाट पर प्रतिमाओं का विसर्जन मंत्रोच्चार के बीच किया गया।

मुहल्ला खकरा में श्री नव दुर्गा कलश स्थापना एवं विसर्जन समारोह के समापन पर मंगलवार को धूमधाम से मां दुर्गा की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। शामिल भक्तों ने एक दूसरे पर जमकर गुलाल उड़ाया। सभी भक्त भजनों की धुनों पर थिरकते हुए चल रहे थे। विसर्जन यात्रा में दर्जनों महिलाएं भी शामिल रहीं। विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करने के उपरांत यात्रा देवहा नदी के ब्रह्मचारी घाट तट पर पहुंची। मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में विनय सक्सेना, बच्चन देवल, पंकज सक्सेना, मोनू सक्सेना, अमित सक्सेना, विशाल सक्सेना, डॉ. वरुण कपूर, नीरज रस्तोगी, पंकज सिन्हा समेत अन्य लोग शामिल रहे। उधर रेलवे कॉलोनी स्थित मनोरंजन सदन में चल रहे दुर्गा पूजा उत्सव का भी समापन हो गया। इसके बाद विसर्जन यात्रा निकाली गई। विसर्जन यात्रा बरहा रेलवे फाटक से होते हुए रेलवे स्टेशन चौराहा, छतरी चौराहा, गैस चौराहा से मुख्य बाजार होते हुए ब्रह्मचारी घाट पर पहुंची। वहां प्रतिमा को विसर्जित किया गया। विसर्जन यात्रा में हरीश कैथवंशी, आदित्य पाठक, धर्मेंद्र कुमार, एसके कमल, हुकुम सिंह नेगी, वीरेंद्र पांडेय, खेमकरन, सुभाष, राजू कश्यप, विपिन, सचिन गुप्ता, शिव मोहन पाठक, यश, अज्जू शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी