डीएम ने आइएएस में चयनित रवि गंगवार का किया अभिनंदन

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने वर्ष 2019 की सिविल सर्विसेज परीक्षा में 593वीं रैंक हासिल करने वाले बीसलपुर निवासी रवि गंगवार को सम्मानित किया। साथ ही अपने अनुभवों को साझा करते हुए उनका हौसला भी बढ़ाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 11:04 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 06:07 AM (IST)
डीएम ने आइएएस में चयनित रवि गंगवार का किया अभिनंदन
डीएम ने आइएएस में चयनित रवि गंगवार का किया अभिनंदन

पीलीभीत,जेएनएन : जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने वर्ष 2019 की सिविल सर्विसेज परीक्षा में 593वीं रैंक हासिल करने वाले बीसलपुर निवासी रवि गंगवार को सम्मानित किया। साथ ही अपने अनुभवों को साझा करते हुए उनका हौसला भी बढ़ाया। जिलाधिकारी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की।

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने गुरुवार की दोपहर आइएएस में चयनित रवि गंगवार को शिविर कार्यालय में आमंत्रित किया। जिलाधिकारी ने रवि गंगवार को बुके भेंटकर अभिनंदन किया। जिलाधिकारी ने अनुभवों को साझा करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में भी चर्चा की। जिलाधिकारी ने अध्ययनकाल से लेकर सिविल सर्विसेज परीक्षा उत्तीर्ण करने तथा विभिन्न पदों पर सेवा करने की बाबत विस्तृत चर्चा की। रवि गंगवार ने 593वीं रैंक आने पर मलाल जताते हुए कहा कि वह रैंक सुधारने के लिए अक्टूबर में प्रस्तावित परीक्षा में सम्मिलित होंगे। जिस पर जिलाधिकारी ने खुशी जताते हुए कहा कि अभी से ही कड़ी मेहनत के साथ तैयारी में जुट जाएंगे तो निसंदेह कामयाब होंगे। जिलाधिकारी ने रवि से उनके परिवार के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही आश्वस्त किया कि स्थानीय स्तर पर किसी भी समस्या के लिए उनसे संपर्क किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी