त्योहार पर यातायात नियमों का जमकर उड़ा मखौल

यातायात सुरक्षा माह के अंतर्गत भैया दूज पर भी विभिन्न चौराहों पर नियम तोड़े गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 08:00 AM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 08:00 AM (IST)
त्योहार पर यातायात नियमों का जमकर उड़ा मखौल
त्योहार पर यातायात नियमों का जमकर उड़ा मखौल

जेएनएन, पीलीभीत : यातायात सुरक्षा माह के अंतर्गत भैया दूज पर भी विभिन्न चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों की चे¨कग का अभियान चलाया लेकिन यह सिर्फ रस्म अदायगी भर रहा। हालांकि सड़कों पर तमाम वाहन चालक यातायात नियमों का मखौल उड़ाते नजर आए। पुलिस ने कुल 11 वाहनों के चालन किए, जिसमें अधिकतर दुपहिया वाहन शामिल रहे। डग्गामार वाहनों की ओवरलो¨डग को नजरंदाज कर दिया गया।

पुलिस की ओर से हर साल पहली से तीस नवंबर तक तक यातायात सुरक्षा अभियान चलाया जाता है। इस बार भी यह अभियान शुरू हो चुका है। अभियान का शुभारंभ खुद एसपी बालेंदु भूषण ¨सह ने पहली नवंबर को उपाधि कालेज चौराहा पर किया था। उसके बाद से लगातार पुलिस का चे¨कग अभियान विभिन्न चौराहों पर संचालित हो रहा है। भैया दूज पर तो तमाम वाहन चालकों ने यातायात नियमों की परवाह किए बगैर सड़कों पर अपने वाहन सरपट दौड़ाए। पुलिस ने टनकपुर हाईवे स्थित गौहनिया चौराहा, उपाधि महाविद्यालय चौराहा और नौगवां चौराहा पर चे¨कग अभियान चलाया। इस दौरान कुल 11 वाहनों के चालान किए गए। उनके चालकों से 11 हजार 00 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया। हालांकि यातायात के नियम तोड़ने वालों की संख्या सैकड़ों में रही। पर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ का फायदा उठाते हुए डग्गामार वाहनों ने जमकर ओवरलो¨डग की लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे वाहनों को अनदेखा कर दिया। टीएसआइ आलोक मिश्रा का कहना है कि दुपहिया के साथ ही बड़े वाहनों के भी चालान किए गए हैं। दुपहिया वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया।

chat bot
आपका साथी