सांसद रसोई के जरिये सेवा का धर्म निभाया: वरुण

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने मंगलवार को जिला अस्पताल में चल रही सांसद रसोई में पहुंचकर •ारूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से पूरी दुनिया प्रभावित हुई है। गरीबों की •िादगी इस महामारी से •यादा प्रभावित हुई है। लॉकडाउन में गरीब कम•ाोर वर्ग के लोगों के लिए पेट भरने की समस्या पैदा हो गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Oct 2020 11:44 PM (IST) Updated:Wed, 07 Oct 2020 05:09 AM (IST)
सांसद रसोई के जरिये सेवा का धर्म निभाया: वरुण
सांसद रसोई के जरिये सेवा का धर्म निभाया: वरुण

पीलीभीत,जेएनएन : भाजपा सांसद वरुण गांधी ने मंगलवार को जिला अस्पताल में चल रही सांसद रसोई में पहुंचकर •ारूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से पूरी दुनिया प्रभावित हुई है। गरीबों की •िादगी इस महामारी से •यादा प्रभावित हुई है। लॉकडाउन में गरीब, कम•ाोर वर्ग के लोगों के लिए पेट भरने की समस्या पैदा हो गई थी। ऐसे में मानवता की सेवा को धर्म मानते हुए उन्होंने सांसद रसोई के नाम से गरीबों तक भोजन पहुंचाने का कार्य कराया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में रहने के बावजूद दिल यहां के लोगों की चिता में रहा। लॉकडाउन खत्म होने के बाद •िाला अस्पताल में सांसद रसोई शुरू कराने के पीछे यह भावना रही कि अपनों का इलाज कराने आने वाले गरीबों को पेट भरने के लिए उन्हें भटकना न पड़े। कहा कि इस तरह की सेवा से उन्हें आत्मसंतुष्टि मिली है। जब तक लोगों की जरूरतें रहेंगी तब तक ऐसी सेवाएं चलती रहेंगी। कहा कि उनका सदैव यह प्रयास रहा है कि •िाले के लोगों का दुख दर्द कम कर सकें।

इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, स्वामी प्रवक्तानंद, मन्नू कश्यप, रमेश लोधी, प्रदीप मिश्र, मनदीप शेरगिल, राहुल गंगवार, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर सांसद ने मरौरी ब्लॉक के ग्राम वस्थना, झिसैयां, नवदिया, मानपुर हटुआ, जमुनिया, अजीतपुर, सिरसा, कलियानपुर, वसंतपुर, मरौरी, मैथी सैदुल्लागंज,सड़िया,बिठौरा, चौड़ाखेड़ा, महोफ आदि ग्रामों में जनसभाओं को संबोधित किया तथा जनसमस्याएं सुनीं। जनसभाओं में बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत, देवेंद्र सिंह टोनी, बबलू वर्मा, जगदीश लोधी, अजय गुप्ता, ऋषिपाल वर्मा, बलविदर सिंह, सोनू प्रधान, प्रेमशंकर वर्मा, सत्यपाल वर्मा, दीपचंद राठौर, शिव कुमार पासवान मौजूद रहे। सांसद वरुण गांधी ने जिला महिला चिकित्सालय में आने वाली महिला मरीजों के लिए सेनेटरी पैड वेंडिग मशीन सीएमएस डॉ. अनिता चौरसिया को भेंट की।

chat bot
आपका साथी